24.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
डकैती का 'अड्डा' बना क्योटरा 'पेट्रोल पंप' ! दर्जनों गाड़ियों के 'इंजन' हुए सीज, नींद में प्रशासन !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डकैती का ‘अड्डा’ बना क्योटरा ‘पेट्रोल पंप’ ! दर्जनों गाड़ियों के ‘इंजन’ हुए सीज, नींद में प्रशासन !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पेट्रोल पंप में “तेल में मिलावट” का “काला कारोबार बेखौफ” चल रहा है, और जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग “कुंभकर्णी नींद” में सोया है। जिला मुख्यालय की नाक के नीचे, कचहरी से चंद कदम की दूरी पर क्योटरा तिराहा स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर खुलेआम जनता की गाड़ियों में “पेट्रोल के नाम पर पानी और केमिकल वाला जहर ठूंसा” जा रहा है। एक-दो नहीं, एक साथ “एक दर्जन गाड़ियां दम तोड़ गईं, इंजन सीज” हो गए।डकैती का 'अड्डा' बना क्योटरा 'पेट्रोल पंप' ! दर्जनों गाड़ियों के 'इंजन' हुए सीज, नींद में प्रशासन !पीड़ित चालकों ने “टंकी खाली कराई तो पेट्रोल नहीं, बल्कि मटमैला, बदबूदार पानी जैसा घोल” निकला। आक्रोशित वाहन स्वामियों ने अपनी बंद पड़ी गाड़ियों को “धकेल कर पंप परिसर को घेर” लिया और “जमकर हंगामा” काटा। हंगामा बढ़ता देख “पंप संचालक की सिट्टी-पिट्टी गुम” हो गई और उसने खुद माना कि “कहीं न कहीं गड़बड़ हुई है”।डकैती का 'अड्डा' बना क्योटरा 'पेट्रोल पंप' ! दर्जनों गाड़ियों के 'इंजन' हुए सीज, नींद में प्रशासन !लेकिन “हैरानी की बात” है कि वह अब भी “दावा” कर रहा है कि उसके “सिस्टम में क्वालिटी सही दिख” रही है। सवाल यह है कि “अगर सिस्टम सही है तो दर्जन भर गाड़ियां एक साथ कैसे खराब” हो गईं ? कहीं “सिस्टम में भी हेराफेरी का खेल” तो नहीं चल रहा?डकैती का 'अड्डा' बना क्योटरा 'पेट्रोल पंप' ! दर्जनों गाड़ियों के 'इंजन' हुए सीज, नींद में प्रशासन !पीड़ित बाइक चालकों का कहना है कि इस “मिलावटी तेल से उनके वाहनों के इंजन, कार्बोरेटर और टंकी पूरी तरह खराब” हो गए हैं। एक-एक गाड़ी में 5 से 10 हजार का “नुकसान” हुआ है। यह सीधे तौर पर “आम जनता की जेब पर डाका” है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने “पंप की तरफ रुख” तक नहीं किया। न कोई सैंपल लिया गया, न कोई जांच।डकैती का 'अड्डा' बना क्योटरा 'पेट्रोल पंप' ! दर्जनों गाड़ियों के 'इंजन' हुए सीज, नींद में प्रशासन !इससे “साफ जाहिर” होता है कि विभागीय अधिकारियों की “मिलीभगत” से ही यह “काला कारोबार फल-फूल” रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम से “मांग” की है कि “तत्काल इस मिलावटी पंप को सीज कर सैंपल लखनऊ लैब भेजे” जाएं और संचालक के खिलाफ “धोखाधड़ी व आवश्यक वस्तु अधिनियम” के तहत “एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द” किया जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू माफियाओं के हौसले बुलंद: विधायक हैं दंग, एसडीएम एवं खनन अधिकारी पर कसी लगाम

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द सिंह की जिला पंचायत की बैठक, थर्रा गये अधिकारी, कर्मचारियों के दिल…

City News Uttar Pradesh

फील्ड में ‘उतरे’ अंकित बासू: झील का पुरवा में खुद ‘नापी’ सीसी रोड की गुणवत्ता

City News Uttar Pradesh Desk

खदान से ‘हरियाली’ तक का सफर’: दुरेंडी में ‘रिद्धि सिद्धि’ हाउसिंग की मिसाल, संचालकों ने रोपे ‘पौधे’

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश द्वारा युवाओं को टैबलेट वितरण: तकनीकी शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

City News Uttar Pradesh

नीलकंठेश्वर परिसर में डीएम अनुराग ने रुद्राक्ष व कल्प वृक्ष का रोपा पौधा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़