
- विनोद मिश्रा
बांदा। खरीफ की फसल खेत में “पीली पड़” रही है और किसान “समितियों के चक्कर” में “काला पड़” रहा है। यूरिया के लिए सुबह से लाइन में लगा किसान शाम को “खाली हाथ लौट” रहा है। ऐसे में किसानों का “दर्द” लेकर “मैदान में उतरे” हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दलजीत सिंह।
दलजीत सिंह ने खाद वितरण की पूरी व्यवस्था को “कटघरे” में खड़ा करते हुए कहा कि जिले में 43 समितियां और 102 बिक्री केंद्र होने के बाद भी किसान “भटक” रहा है तो यह साफ है कि “अंदरखाने खेल” चल रहा है। समितियों में खाद है पर “ताला” लगा है, और जहां बांटी जा रही है वहां “चिन्ह-चिन्ह” कर “सिफारिशी लोगों” को “एक-एक” आधार पर 40 से 50 बोरी तक दी जा रही है। यह “अंधा बांटे रेवड़ी” वाला हाल है और सीधे किसानों के “हक पर डाका” है।
उन्होंने कहा कि जिले में इस बार 1.32 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बोआई हुई है, जिसमें अकेले 67,765 हेक्टेयर में “धान” लगा है। फसल के लिए यही दिन “सबसे अहम” हैं। समय पर “यूरिया” नहीं मिली तो “पैदावार आधी” रह जाएगी और “किसान बर्बाद” हो जाएगा। भरपूर स्टॉक के बावजूद आम “किसान को लौटाना लापरवाही नहीं, साजिश” है। पूर्व विधायक दलजीत ने “डीएम से मांग” की है कि सभी समितियों का “स्टॉक” सार्वजनिक किया जाए, वितरण की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में हो और अनियमितता करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
