28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सीसीटीवी और सर्विलांस से 'खुला राज': न्यायालय से 'भागे' इनामी को पुलिस ने 'मुठभेड़' में पकड़ा
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

सीसीटीवी और सर्विलांस से ‘खुला राज’: न्यायालय से ‘भागे’ इनामी को पुलिस ने ‘मुठभेड़’ में पकड़ा

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। न्यायालय परिसर से ‘रस्सी झटक’ कर ‘भागे 25 हजार के इनामी बंदी’ को बांदा पुलिस ने ‘तकनीक और मुखबिरों’ की मदद से ‘चार दिन में धर दबोचा’। रविवार रात तिंदवारी में हुई ‘मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली’ लगी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जिले में ‘सराहना’ हो रही है।

सीसीटीवी और सर्विलांस से 'खुला राज': न्यायालय से 'भागे' इनामी को पुलिस ने 'मुठभेड़' में पकड़ापैलानी के खप्टिहाकला निवासी एनडीपीएस एक्ट का आरोपित संजय उर्फ तन्नु 14 अगस्त को पेशी के दौरान दीवार फांदकर ‘फरार’ हो गया था। फरारी के बाद ‘पुलिस ने तुरंत 5 टीमें’ बनाईं। एसपी के निर्देश पर एसओजी प्रभारी आनंद सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस सेल, मुखबिर तंत्र और थाना पुलिस को लगाया गया।

सीसीटीवी और सर्विलांस से 'खुला राज': न्यायालय से 'भागे' इनामी को पुलिस ने 'मुठभेड़' में पकड़ापुलिस ने बांदा से लेकर फतेहपुर, कानपुर और इटावा तक आरोपित की लोकेशन ट्रेस की। शहर और हाईवे पर लगे 200 से अधिक ‘सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली’ गई। इसी दौरान पता चला कि भागने के बाद वह पहले झाड़ियों में छिपा, फिर आटो से गांव पत्नी को लेने गया और वहां से फिर ‘फरार’ हो गया। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित तिंदवारी के मिरगहनी पुल के पास सत्ती दाई स्थान पर अपने साथी के साथ ‘सूरत भागने की तैयारी में’ है।

सीसीटीवी और सर्विलांस से 'खुला राज': न्यायालय से 'भागे' इनामी को पुलिस ने 'मुठभेड़' में पकड़ासूचना पर एसओजी प्रभारी आनंद सिंह, तिंदवारी थानाध्यक्ष संदीप सिंह और चिल्ला थानाध्यक्ष आनंद साहू ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर ‘बंदी ने फायरिंग शुरू’ कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि ‘वह असलहा और पैसा लेकर सूरत भागने’ वाला था।

एसपी पलाश का 'प्रदेश में बजा डंका': 75 जिलों में 'बांदा पुलिस' बनी 'नंबर- वन'एसपी पलाश बंसल ने कहा कि ‘पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क’ के कारण ही ‘इनामी बंदी’ को पकड़ा जा सका। गिरफ्तारी करने वाली ‘पूरी टीम को पुरस्कृत’ किया जाएगा। घायल बंदी को इलाज के बाद ‘जेल’ भेज दिया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लौट रहे प्रवासियों को याद आता है, पिछले साल का भयावह मंजर …

News- नेताजी के अंतर्मन के लक्ष्य को पूर्ण कर रहे हैं पी एम मोदी – इं. प्रणव 

City News Uttar Pradesh

Banda :यमदूत से बचाने के लिये विद्यार्थी परिषद नें दिया ज्ञापन …

City News Uttar Pradesh

बांदा : नशे में युवक ने कनपटी में मारी गोली मारकर की आत्महत्या, दाहिनी आंख बाहर निकली …

City News Uttar Pradesh

सात देवियों का केक काट मनाया गया जन्मोत्सव, डीएम अनुराग की अनूठी पहल की बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने की सराहना

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार …

ब्रेकिंग न्यूज़