22.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता दिवस पर: बोले: भाजपा के नेतृत्व में 'मजबूत' हो रहा 'भारत'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता दिवस पर बोले: भाजपा के नेतृत्व में ‘मजबूत’ हो रहा ‘भारत’

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश वासियों एंव चित्रकूट मंडल वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं || भाजपा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ( चित्रकूट मंडल ) विज्ञापन

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाजपा एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने चित्रकूट मंडल के सभी नागरिकों को ‘हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’ दीं। उन्होंने ‘देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर’ करने वाले ‘वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन’ करते हुए कहा कि उनके ‘बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्रता, लोकतंत्र और संविधान की शक्ति के साथ आगे बढ़’ रहा है।

एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने स्वतंत्रता दिवस पर: बोले: भाजपा के नेतृत्व में 'मजबूत' हो रहा 'भारत'एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और मजबूत कानून-व्यवस्था की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का अवसर देता है।

एमएलसी जितेंद्र सिंह नें 'गणतंत्र दिवस' पर दी बधाई : संविधान की 'ताकत एवं संस्कृति' का किया उल्लेखजितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी संविधानिक व्यवस्था, लोकतांत्रिक परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में निहित है। देश आज संविधान की ताकत और अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों का सम्मान करते हुए नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन महान विभूतियों ने देश को स्वतंत्रता दिलाने और लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव मजबूत करने में योगदान दिया, उनका स्मरण हमेशा राष्ट्र के लिए प्रेरणा देता रहेगा। भाजपा एमएलसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा की यात्रा बांदा में “कमाल” के लिये लेगी आशिर्वाद …

कुसमा के दिल में खिल गया “कुसुम” : परिवार की गाड़ी चल डगरनें की जग गई आस

City News Uttar Pradesh

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को “दस साल” का कारावास : 16 हजार रुपये का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें कहा कौशल विकास योगी सरकार की प्रमुखता

City News Uttar Pradesh

दुर्दशा : गोवंश को न चारा मिल रहा पानी, ठंड से बचने को टिनशेड तक नहीं

City News Uttar Pradesh

बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के सभी प्रवक्ता हटाए, ट्वीट कर बताया- जो लोग भी अपनी बात रखते हैं, उनकी निजी राय होगी

ब्रेकिंग न्यूज़