City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

COVID-19 in UP : कोरोना संक्रमण की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 34379 नए केस मिलने से हाहाकार, 195 लोगो की हुई मौत …

 

लखनऊ । जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। सरकार बचाव और इलाज के संसाधन जुटाने में लगी है और उसी तेजी से मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई लाख के पार हो चुकी है। इसके अलावा संक्रमित मरीज पाए जाने और रोगियों की मौत का आंकड़ा तो लगभग हर दिन नया रिकार्ड बना रहा है।


कोरोना संक्रमण प्रभाव को लेकर अन्य राज्यों से तुलना में भले ही कुछ संतोष कर लिया जाए, लेकिन इस आपदा की चाल लगातर डरा रही है। संक्रमण को कुछ काबू करने के प्रयास में कई कदम सरकार उठा चुकी है, लेकिन अभी तक खास असर नजर नहीं आया है। इधर, बेड और आक्सीजन की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में कुल सक्रिय मरीज 259810 हो चुके हैं। यदि बीते चौबीस घंटे की बात करें तो प्रदेश में 34379 नए संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 195 रोगियों की मौत हो गई। यह अब तक एक दिन में हुई मृत्यु का सर्वाधिक आंकड़ा है।


उत्तर प्रदेश में हर रोज रिकार्ड संख्या में नए संक्रमित मिलने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 5239 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही 19 लोगों ने दम तोड़ा। यहां पर एक्टिव केस अभी भी 54967 हैं। लखनऊ के बाद प्रयागराज में 2013 संक्रमित मिले हैं। यहां पर मौत का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्रयागराज में 18 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी में 1813 संक्रमित मिले जबकि दस लोगों का निधन हो गया। कानपुर में 18 लोगों की मौत हो गई, बीते 24 घंटे में यहां पर 1516 नए संक्रमित मिले हैं।


मेरठ में 1684, गोरखपुर में 1136 व गाजियाबाद में 1023 नए संक्रमित मिले हैं। गौतमबुद्धनगर में 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई जबकि यहां पर नए संक्रमित 530 हैं। इनके अलावा मुरादाबाद में 870, बरेली में 865, झांसी में 823, मिर्जापुर में 777, चंदौली में 713, गाजीपुर में 657, जौनपुर में 598 तथा सुलतानपुर में 24 घंटे में 569 नए संक्रमित मिले हैं।


अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि संक्रमण बढ़ रहा है, ठीक उसी तरह मरीज ठीक भी हो रहे हैं। चौबीस घंटे में ही 16514 मरीज कोरोना को हराकर स्वास्थ्य हो गए। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी तरह अब तक कुल 706414 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं, जांच और टीकाकरण पर सरकार का पूरा ध्यान है। इसे तेजी से बढ़ाया जा रहा है। पिछले एक दिन में 196889 जांचों के साथ अब तक कुल 39089449 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसी तरह कोरोना टीके की पहली डोज 9470345 लोगों को लगाई गई, जिसमें से दूसरी डोज 1814824 लोगों को लगी। अब तक 11285169 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दभरी घटना : बांदा में सहेली की मौत का गम बर्दाशत नहीं कर सकी युवती, दुनिया से कहा अलविदा, दोनों की दोस्ती गांव में थी मशहूर

City News Uttar Pradesh

Banda : राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने नए दशक के बजट को बताया दीवालिया बजट…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें गरीबों की दूर कराई ठिठुरन: मेगा कैंप में बांटे कंबल

मंत्री रामकेश पहुंचे पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने :दस लाख मदद की किया घोषणा

City News Uttar Pradesh

टैक्स चोरी में बांदा के प्रतिष्ठित गारमेंट्स की दुकान व गोदाम में छापा, अधिकारियों ने कब्जे में लिए कई अभिलेख व लैपटाप

डीएम नगेन्द्र नें वन महोत्सव की कराई शुरुवात: सख्ती से सुरक्षा का पढ़ाया पाठ

ब्रेकिंग न्यूज़