24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
माफिया मौलाना नजीब औऱ कुनबे नें कब्रिस्तान औऱ सरकारी जमीन भी हड़पी ? जागो सरकार, बुलडोजर का इंतजार ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

माफिया मौलाना नजीब औऱ कुनबे नें कब्रिस्तान औऱ सरकारी जमीन भी हड़पी ? जागो सरकार, बुलडोजर का इंतजार ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा जिले के हथौड़ा गांव से उठे आरोपों ने शासन-प्रशासन की शाख पर सीधा सवाल खड़ा कर दिया है? ग्रामीणों का आरोप है कि कथित बाहुबली नजीब अहमद ने दबंगई की सारी हदें पार करते हुए न सिर्फ गरीबों के पट्टे की जमीन पर कब्जा जमाया? बल्कि कब्रिस्तान जैसी पवित्र सार्वजनिक जगह को भी नहीं बख्शा ! कब्रिस्तान की जमीन पर मकान और दुकानें तानकर लाखों की अवैध संपत्ति खड़ी कर दी गई है? वहीं छनेहरा रोड पर सरकार द्वारा गरीबों को दिए गए पट्टे छीनकर करोड़ों की लागत से आलीशान फार्महाउस बना लेने का भी आरोप है।

माफिया मौलाना नजीब औऱ कुनबे नें कब्रिस्तान औऱ सरकारी जमीन भी हड़पी ? जागो सरकार, बुलडोजर का इंतजार ?यह कथित दुस्साहस इसलिए भी बड़ा है क्योंकि यह सीधे मुख्यमंत्री के ‘भूमाफिया पर जीरो टॉलरेंस’ के दावे को चुनौती दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रसूख और मनी पावर के आगे गांव में कोई जुबान खोलने की हिम्मत नहीं करता। डर का आलम यह है कि जिस जमीन पर कभी फातिहा पढ़ी जाती थी, वहां आज ताले-शटर लटके हैं। गरीब का पट्टा छीनकर ‘हवेली राज’ कायम करना कानून को खुलेआम ठेंगा दिखाने जैसा है ! सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि इतने बड़े निर्माण आखिर किसके संरक्षण में हुए? शिकायतों के पुलिंदे दफ्तरों में धूल फांक रहे हैं, पर जमीन पर कार्रवाई शून्य है। अब ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया है। उनकी एक ही मांग है कब्रिस्तान और पट्टे की जमीन की तुरंत पैमाइश हो और अवैध कब्जों पर बिना देर किए बुलडोजर चले।

माफिया मौलाना नजीब औऱ कुनबे नें कब्रिस्तान औऱ सरकारी जमीन भी हड़पी ? जागो सरकार, बुलडोजर का इंतजार ?ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो यह संदेश जाएगा कि दबंगों के आगे सरकार और कानून दोनों बेबस हैं। हथौड़ा का यह मामला सिर्फ जमीन के एक टुकड़े का नहीं, सरकार की इच्छाशक्ति का इम्तिहान है। जब कब्रिस्तान तक पर कब्जा हो जाए? और गरीब का पट्टा छिन जाए, तो बुलडोजर का इंसाफ ही आखिरी उम्मीद बचता है। अब गेंद प्रशासन के पाले में है देखना है कि दुस्साहस पर चोट कब पड़ती है। हालांकि हम मौलाना नजीब पर लग रहे निरंतर आरोपों की व्यक्तिगत तौर पर पुष्टि नहीं करते लेकिन आरोप औऱ तथ्य जिस प्रकार उजागर हो रहें हैं वह अति गंभीर औऱ योगी सरकार के लिये जांच औऱ कार्यवाई का विषय हैं। इसमें अनावश्यक विलंब सीएम योगी की स्वच्छ माफिया मुक्त प्रशासन की छवि को क्षति पहुंचायेगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मलेरिया विभाग भी अब करेगा डेंगू जांच: कुछ घंटों में मिलेगी रिपोर्ट, नहीं करना होगा इंतजार

City News Uttar Pradesh

सीडीओ नें योजनाओं की जानी हकीकत : स्थलीय निरीक्षण में खुल गई पोल

City News Uttar Pradesh

बांदा में ग्राम पंचायत अधिकारी को ग्रामीणों नें बंधक बनाकर पीटा: रिपोर्ट दर्ज

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !

सफाई व्यवस्था निरीक्षण की कनवारा में हुई खाना पूरी: प्रधान एवं सचिव निकले चालाक !

एकाउंटेंट हत्या कांड : पुलिस जांच पर पांचवें दिन भी अंधेरा कायम !

ब्रेकिंग न्यूज़