28.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सरेंडर के बाद की गई ब्रह्म हत्या: भरत तिवारी मामले में राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में फूटा आक्रोश
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सरेंडर के बाद की गई ‘ब्रह्म हत्या’: भरत तिवारी मामले में ‘राष्ट्रपति’ को भेजे ज्ञापन में ‘फूटा आक्रोश’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। बिहार के भोजपुर जिले में समाजसेवी भरत तिवारी की मौत का मामला अब यूपी तक पहुंच गया है। ब्राह्मण महासभा/धर्म सभा एवं विद्वत्समाज उत्तर प्रदेश संगठन ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लगाए गए आरोप और की गई मांगें बेहद तल्ख हैं।

सरेंडर के बाद की गई ब्रह्म हत्या: भरत तिवारी मामले में राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में फूटा आक्रोशज्ञापन में कहा गया कि भरत तिवारी बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। आरोप है कि जब उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर किया, तो पुलिस ने ही उनकी हत्या कर दी। ब्राह्मण महासभा के प्रमुख राजाकृष्णकांत तिवारी ने ज्ञापन में घटना को ‘एक निर्दोष समाजसेवी ब्राह्मण की हत्या’ बताते हुए कहा कि धर्म शास्त्र के अनुसार यह ‘महापाप और ब्रह्म हत्या’ है।

सरेंडर के बाद की गई ब्रह्म हत्या: भरत तिवारी मामले में राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में फूटा आक्रोशदोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। पूरे मामले की सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बिहार सरकार को बर्खास्त किया जाए। दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और उनके भाई को सरकारी नौकरी दी जाए।

सरेंडर के बाद की गई ब्रह्म हत्या: भरत तिवारी मामले में राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में फूटा आक्रोशज्ञापन सौंपने के दौरान कलक्ट्रेट में ‘ब्रह्म हत्या नहीं सहेंगे’, ‘बिहार सरकार बर्खास्त करो’ के नारे गूंजे। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रपति स्तर से हस्तक्षेप कर न्याय नहीं मिला तो देशव्यापी आंदोलन होगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित के लिए लड़ने वाले समाजसेवी की मौत को सामान्य घटना न माना जाए। संगठन ने इसे लोकतंत्र और मानवाधिकार पर हमला बताया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम आनंद का चलेगा मिशन, संचारी रोगों को नहीं मिले “आनंद” …

तीन चरणों ने भाजपा को इतिहास बना दिया: वोटिंग खत्म होते ही सपा चीफ अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

रालोद के सदस्यता अभियान में सपा एवं बसपा को लगा तेज झटका

City News Uttar Pradesh

गांधी प्रतिमा न लगाने पर कांग्रेसियों का पालिका में धरना

City News Uttar Pradesh

प्रधान डाकघर में नहीं बन रहे आधार कार्ड : जनता परेशान, अफसर उदासीन

City News Uttar Pradesh

एसडीएम अमित शुक्ला की ‘दबंगई’ ! ट्रक चालक से ‘मारपीट व बंधक बनाने का संगीन आरोप ?

ब्रेकिंग न्यूज़