26.1 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दूल्हे समेत तीन की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दूल्हे समेत तीन की दर्दनाक मौत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिस आंगन में शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी, जहां महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं और दूल्हे के सेहरे की तैयारियां जोरों पर थीं, वहां अब सिर्फ मातम पसरा है। जिस रामजी के सिर पर एक जुलाई को सेहरा सजना था, उसकी अर्थी उससे पहले ही उठ गई। हाथों में शादी के निमंत्रण कार्ड थे,आंखों में नए जीवन के सपने थे,लेकिन किस्मत ने ऐसा क्रूर खेल खेला कि घर लौटने से पहले ही मौत ने उसे अपनी आगोश में ले लिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी 22 वर्षीय रामजी सोमवार को अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर बाइक से घर लौट रहा था। परिवार वाले उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।

सेहरा सजने से पहले उठी अर्थी: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे दूल्हे समेत तीन की दर्दनाक मौतकिसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर बाद दरवाजे पर दूल्हा नहीं, उसकी मौत की खबर पहुंचेगी। अतर्रा-ओरन मार्ग पर अंश हउली-बारा के पास रामजी की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर चौसड़ निवासी 38 वर्षीय राजू और उसका 16 वर्षीय भांजा राहुल सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। राहगीरों और ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। रामजी की मौत ने एक नहीं, कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। जिस घर में शादी की खरीदारी चल रही थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। महिलाओं के मंगलगीत मातम की सिसकियों में बदल गए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by Admin Team, . Full responsibility for the content of this report rests with Admin Team. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली संकट चरम पर : जनता बेहाल, प्रशासन लाचार, उमस भरी गर्मी में इंसाफ की तलाश

City News Uttar Pradesh

मंडलायुक्त अजीत का चला निर्देशों का ‘हंटर’ : कहा- रिपोर्ट नहीं, ‘जमीनी काम’ चाहिए

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व पालिकाध्यक्ष ने दी 1.15 करोड़ की बड़ी सौगात: बांदा बनेगा ‘मॉडल सिटी’

City News Uttar Pradesh

खाना खाने से छह बच्चे हुए बीमार : एक की मौत, फूड प्वाइजनिंग के कारण बिगड़ी सबकी हालत

बबेरू का ‘शेर विधायक विशंभर’ गरजे तो ‘हिली सत्ता’: चुटीले तीरों से ‘भाजपा बैकफुट’ पर !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

ब्रेकिंग न्यूज़