
- विनोद मिश्रा
बांदा। तिंदवारी विधानसभा की सियासी पिच पर इस बार ‘पति-पत्नी पार्टनरशिप’ सबसे सपा टीम से तगड़ी बैटिंग कर रही है। नाम है अशोक सिंह गौर और दीपा सिंह गौर। इलाका इन्हें ‘विकास की युगल-जोड़ी’ कहकर सलाम करता है। वरिष्ठ सपा नेता अशोक सिंह और तीन बार की जिला पंचायत सदस्य दीपा सिंह अब अपनी पार्टी से विधानसभा टिकट के लिए ‘फ्रंट फुट’ पर आ गए हैं, और दावेदारी ऐसी कि सपा से टिकट मांग रहे अन्य टिकटार्थीयों के हौसले अभी से डगमगानें लगे हैं।
‘लोकप्रियता’ का ग्राफ देखो तो समझ आता है कि ये जोड़ी ‘नेता’ कम, ‘ब्रांड’ ज्यादा है। अशोक सिंह जब मंच से ‘काम का कच्चा-चिट्ठा’ खोलते हैं तो विरोधी ‘मौन व्रत’ में चले जाते हैं पैलानी तहसील भवन, पिपरहरी डिग्री कॉलेज, मटौंध गल्ला मंडी, कालेश्वर मंदिर पावर हाउस, ककरा-भिंडोरा नाले के पुल, रेहुटा का हाईस्कूल, पैलानी की दूसरी मंडी और गांव-गांव तक बिछी सीसी-डामर की ‘काली लकीरें’।
दीपा सिंह का नाम आते ही महिलाएं कहती हैं “दीदी ने सदस्य रहते हर मजरे तक ‘विकास’ पहुंचाया, अब वह या उनके पति विधायक बनकर ‘वरदान’ दे देंगें। गौर दंपति का दावा ‘जुबानी’ नहीं, ‘जमीनी’ है ‘सपा सरकार में जो ईंट हमने रखी,आज वो इमारत’ बनकर खड़ी है।
तिंदवारी की जनता ‘गवाह’ है, ‘वोटर’ नहीं। हमने पुल बनाए तो रिश्ते जुड़े, स्कूल बनाए तो भविष्य गढ़े, पावर हाउस दिए तो अंधेरा मिटाया। अब टिकट की रेस में अशोक-दीपा ने ‘विकास का डोजियर’ ही सपा हाईकमान की टेबल पर रख दिया है। दलील साफ है चेहरा नहीं, ‘कैरेक्टर’ देखो; नारे नहीं, ‘नतीजे’ देखो। तीन बार की जिपं सदस्य पत्नी और जमीन से जुड़े पति की जोड़ी जब एक साथ मैदान में उतरेगी तो ‘साइकिल’ अपने आप ‘सरपट’ भागेगी।
तिंदवारी के चाय-पान के ठेलों पर अब एक ही चर्चा “टिकट बंटेगा तो ‘समीकरण’ से, पर जीतेगा तो ‘काम’ से। और काम के मामले में ‘गौर जोड़ी’ के आगे सबका ‘खाता’ खाली है। सपा दफ्तर तक आवाज पहुंच चुकी है कि अगर ‘जमीनी पकड़’ टिकट का पैमाना है तो अशोक-दीपा ‘वॉकओवर’ ले जाएंगे। फिलहाल गेंद सपा के पाले में है। पर तिंदवारी की जनता ने तो ‘बैलेट’ से पहले ही ‘बोल’ दिया है “विकास चाहिए तो ‘गौर’ को, बदलाव चाहिए तो भी ‘गौर’ को। टिकट दो तो ‘जीत’ फ्री में लो !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
