City News Uttar Pradesh
डीएम अमित के दिखनें लगे 'तेवर': बोले- 'लापरवाही' नहीं होगी 'बर्दाश्त'
उत्तर प्रदेश

डीएम अमित के दिखनें लगे ‘तेवर’: बोले- ‘लापरवाही’ नहीं होगी ‘बर्दाश्त’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देश की सबसे व्यापक “प्रशासनिक” कवायद “जनगणना 2027” को लेकर तैयारियां “युद्धस्तर” पर चल रही हैं। इसी कड़ी में डीएम अमित आसेरी ने “खुद मैदान” में उतरकर “प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण” किया और “साफ संदेश” दिया “कोई गलती नहीं चलेगी, हर आंकड़ा सटीक होना चाहिए।”

डीएम अमित के दिखनें लगे 'तेवर': बोले- 'लापरवाही' नहीं होगी 'बर्दाश्त'निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, कर्मचारियों की उपस्थिति, प्रशिक्षण सामग्री और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निर्देश दिए कि प्रगणकों और सुपरवाइजरों को पूरी तरह दक्ष बनाया जाए, ताकि गणना कार्य त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। डीएम अमित आसेरी ने प्रशिक्षण में भाग ले रहे कर्मचारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा “जनगणना सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि देश की नीतियों और योजनाओं की नींव” है। इसमें जरा सी चूक भी भविष्य की योजना को प्रभावित कर सकती है।

डीएम अमित के दिखनें लगे 'तेवर': बोले- 'लापरवाही' नहीं होगी 'बर्दाश्त'जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जिले की विभिन्न तहसीलों में बड़े स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किए गए। तहसील सदर बांदा में 548 प्रगणक व 92 सुपरवाइजरों को आर्य इंस्टिट्यूट में, नगर पालिका बांदा के 284 प्रगणक व 47 सुपरवाइजरों को केसीएनआईटी में, नरैनी में 570 प्रगणक व 91 सुपरवाइजरों को राजकुमार इंटर कॉलेज में, अतर्रा में 565 प्रगणक व 95 सुपरवाइजरों को हिंदू इंटर कॉलेज में तथा बबेरू में 987 प्रगणक व 165 सुपरवाइजरों को महर्षि विद्यापीठ में प्रशिक्षण दिया गया, जबकि नगर पंचायत बबेरू का प्रशिक्षण लवकुश इंटर कॉलेज ओरन में संपन्न हुआ। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र समेत संबंधित अधिकारी व प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला सशक्तिकरण रैली में दिखा जोश: अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

City News Uttar Pradesh

संजय सिंह नें भाजपा की बैठक को संवारा : स्थापना दिवस की बनाई रणनीति

बुंदेलखंड के लिए हीरा परियोजना है अभिशाप ! बिरला ग्रुप मचायेगा तबाही ! …

Banda : बेसिक शिक्षा अधिकारी लापरवाह !, मतदान कर्मियों को होगी दिक्कत, 743 परिषदीय स्कूलों में नहीं विद्युत संयोजन …

शिक्षकों का ‘टीईटी’ की नई नीति पर सड़कों पर फूटा ‘गुस्सा’ : दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

ई-केवाईसी में सुस्ती से बढ़ी चिंता: दिसंबर तक नहीं हुआ सत्यापन तो हो सकता है राशन संकट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़