26.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट की “शांत फिजाओं” में अचानक ऐसा “सियासी और धार्मिक विस्फोट” हुआ है जिसने पूरे जिले को “तनाव की आग” में झोंक दिया है।

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

लालापुर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम अब “विवाद और टकराव” का “अखाड़ा” बन गया है, जहां एक टिप्पणी ने पूरे जिले में राजनीतिक और सामाजिक भूचाल ला दिया है। महंत द्वारा पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा की मां पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी ने ऐसा बवाल खड़ा किया है कि मामला सीधे सड़क पर उतर आया है। गिरफ्तारी की मांग के साथ आंदोलन तेज हो गया है।

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनीआरोप है कि आश्रम के महंत भरतदास ने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। यह बात सामने आते ही पूर्व सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तुरंत कोतवाली कर्वी में महंत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और फिर अपने समर्थकों व परिवार के साथ सीधे आश्रम पहुंच गए।

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनीआश्रम परिसर में पहुंचते ही माहौल अचानक विस्फोटक हो गया जोरदार नारेबाजी, हंगामा और प्रदर्शन शुरू होनें लगा। जिसने पूरे इलाके को तनाव की चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में पूर्व सांसद मिश्रा अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। ऐलान कर दिया “जब तक महंत की गिरफ्तारी नहीं होगी और उसे आश्रम से बाहर नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सीओ राजापुर राजकमल, थाना प्रभारी रैपुरा आशुतोष तिवारी, भरतकूप प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पूर्व सांसद को समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका रुख पूरी तरह अडिग बना रहा। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनीराष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने कड़े तेवर दिखाते हुए चेतावनी दी कि “यह अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” स्पष्ट कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो धरना “आंदोलन” का  उग्र रूप लेगा।

पूर्व सांसद भैरो का फूटा गुस्सा: मां पर टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा, उग्र आंदोलन की चेतावनी

वहीं मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने भी सख्त रुख अपनाते हुए महंत के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धरना में भाजपा के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, कांग्रेस नेता प्रद्युम कुमार लालू, बांदा जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश दूबे, राम बाबू पांडेय सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- लापरवाही की हद : डीएम करें हस्तक्षेप, आसमां तले पड़ा धानऔर विभाग बना निकम्मा

City News Uttar Pradesh

रिश्ते हुए शर्मसार : नशे में धुत पिता बना हैवान, अपनी बेटी को बनाया हवश का शिकार, सदमे में फंदे से लटककर युवती ने दी जान

विधायक प्रकाश नें सदन में उठाया लिफ्ट कैनाल स्वीकृति एवं बांदा -बिंदकी मार्ग मामला

विधायक प्रकाश का ‘जनसंपर्क’ बना मिशाल: ग्रामीणों से संवाद और ‘तत्काल समाधान’

City News Uttar Pradesh

जिला पुस्तकालय खस्ता हाल : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें उठाये सवाल

Banda : डीएम आनन्द रहें सतर्क : आस्तीन के सांप खेल रहें हैं, चुम्मा-चुम्मा !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़