- विनोद मिश्रा
बांदा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह भरपूर चौकसी बरत रहे हैं। आज इसी क्रम में उन्होनें जिले में होटल, रेस्टोरेन्ट, मैरिज लाॅन एवं ढ़ाबों के संचालकों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी द्वारा सभी संचालकों को कड़ी हिदायत दी गई किसमय से कर्फ्यू के नियमों क़ा पालन करें। होटल, रेस्टोरेन्ट, मैरिज लाॅन एवं ढ़ाबों में कार्यरत कर्मचारी प्रत्येक दशा में रात 9 बजे के पूर्व तक व्यावसायिक प्रतिष्ठान बन्द करके घर पहुंच जाये, जिससे कर्फ्यू का पालन हो सके। यदि कर्फ्यू के समय कोई भी प्रतिष्ठान खुला पाया जाता है अथवा व्यक्ति सड़क पर मिलता है तो नियमानुसार चालान की कार्यवाही होगी।

कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के लगभग 100 मामले प्रतिदिन औसतन जिले में आ रहे है। इसलिए बढ़ते संक्रमण को देखते हुये सभी लोग कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बुद्ध प्रकाश, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
