27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
पूर्व सांसद भैरों ने 'भगवान' को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ 'नंगा' !
उत्तर प्रदेश

पूर्व सांसद भैरों ने ‘भगवान’ को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ ‘नंगा’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। आस्था की नगरी चित्रकूट में इस बार “रामनवमी की रोशनी” के पीछे एक “ऐसा साया उभर” कर सामने आया है, जिसने पूरे “प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था” को “हिला” कर रख दिया है। “कामदागिरि पर्वत” पर हुए कथित “22 लाख दीपदान” के “दावे” अब एक बड़े “दीप घोटाले” के शक में बदलते जा रहे हैं।

पूर्व सांसद भैरों ने 'भगवान' को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ 'नंगा' !इस पूरे “विवाद” को “विस्फोटक” मोड़ दिया है पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा के उस कदम ने, जिसमें उन्होंने “सीधे भगवान कामतानाथ” को “पत्र” लिखकर “दोषियों को दंड” देने की “मांग” कर दी।

पूर्व सांसद भैरों ने 'भगवान' को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ 'नंगा' !पूर्व सांसद द्वारा लिखा गया यह “अनोखा पत्र” है जो “प्रदेश ही नहीं देश में चर्चा का विषय” बन गया है। रामनवमी गौरव दिवस के अवसर पर चित्रकूट में आयोजित “दीपदान कार्यक्रम” में प्रशासन और आयोजकों द्वारा 22 लाख दीप जलाने का दावा किया गया है।

पूर्व सांसद भैरों ने 'भगवान' को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ 'नंगा' !पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने इस दावे को पूरी तरह से “भ्रामक और फर्जी” बताया है। उनका आरोप है कि करीब 22 लाख दीपदान के आंकड़े “कागजों” में “बढ़ा-चढ़ाकर” दिखाए गए हैं।

पूर्व सांसद भैरों ने 'भगवान' को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ 'नंगा' !पूर्व सांसद ने अपने पत्र में लिखा कि “हे प्रभु कामतानाथ, इस पवित्र तीर्थ स्थल पर झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर धर्म और आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है। ऐसे लोगों को आप स्वयं दंडित करें।” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कृत्य से न केवल धार्मिक आस्था आहत होती है, बल्कि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की भी आशंका पैदा होती है।

पूर्व सांसद भैरों ने 'भगवान' को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ 'नंगा' !इस अनोखे कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध मान रहे हैं। इसे “आस्था की पुकार” कह रहे हैं तो कुछ इसे “व्यवस्था पर व्यंग्य” बता रहे है। इस पूरे प्रकरण के बाद स्थानीय प्रशासन और आयोजन से जुड़े अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। निश्चित तौर पर “दीपदान” के आंकड़ों की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : “नवेली बुंदेली अभियान” बन गया है “बांदा की शान”

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले, सौ दिन के रोडमैप में ढिलाई पर सख्त होगी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

यूपी : जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा, भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

बालू माफियाओं पर ‘प्रशासन’ का ‘डंडा’: अवैध डम्प समेत वाहन सीज, ‘काला खेल’ बेनकाब

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, बनाई कार्ययोजना…

City News Uttar Pradesh

मंत्री संजय एवं अध्यक्ष कल्लू सिंह द्वारा मेले का उद्घाटन: स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

ब्रेकिंग न्यूज़