28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा मुस्लिम वोट बैंक का गणित !
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ‘सपा’ में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा ‘मुस्लिम वोट बैंक’ का गणित !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर “करवट” लेती नजर आ रही है। बांदा जिले के मूल निवासी और प्रदेश की “राजनीति के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी” जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होगें। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देते हुए संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाया था। अब उनके सपा में जाने की खबरों ने प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा मुस्लिम वोट बैंक का गणित !

कांग्रेस छोड़ने के बाद यह चर्चा तेज थी कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा का दामन थाम सकते हैं, जो 15 फरवरी को सच हो जायेगा ! राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, सपा नेतृत्व से उनकी बातचीत सकारात्मक रही है और 15 फरवरी को जल्द ही उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है,लेकिन पार्टी के अंदरूनी हलकों में इस फैसले को रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के 'इस्तीफे' आया सियासी भूचाल: कांग्रेस की 'रणनीति' पर उठे सवाल

नसीमुद्दीन सिद्दीकी का राजनीतिक सफर कई दशकों तक फैला हुआ है। बसपा सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने संगठन और सरकार दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। बाद में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की, लेकिन समय के साथ संगठन में सक्रिय भूमिका न मिलने से उन्होंने दूरी बना ली। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उनके इस्तीफे पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जिसे राजनीतिक विश्लेषक “चुप्पी की रणनीति” मान रहे हैं।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल: औऱ मजबूत होगा मुस्लिम वोट बैंक का गणित !

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी का सपा में आना पार्टी के लिए कई मायनों में फायदेमंद हो सकता है। सपा को एक अनुभवी और जमीनी नेता मिलेगा। मुस्लिम समुदाय में पार्टी की पकड़ मजबूत करने में औऱ ज्यादा मदद मिल सकती है। पश्चिमी यूपी में संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ हो सकता है। आजम खां के लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर रहने के कारण सपा के पास प्रभावशाली मुस्लिम नेतृत्व की कमी महसूस की जा रही थी। ऐसे में नसीमुद्दीन सिद्दीकी का आगमन उस खाली स्थान को भर सकता है। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारी के बीच यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य: दिली स्वागत से हुये भाव विभोर

City News Uttar Pradesh

लूट गैंग का पर्दाफाश : भैसों सहित कंटेनर को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार, दो फरार लूटेरों की पुलिस कर रही तलाश

अभियंता हत्या कांड: सिंचाई इंजीनियरों का गुस्सा उफान पर, मंत्री को दिया ज्ञापन

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी की निगरानी बढ़ी : बढ़ाये गये बंदी रक्षक …

हादसा : बांदा में सिलिंडर फटने से लगी आग, टेंट व्यवसायी की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत और धमाके से घर हुआ धराशायी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़