27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम के 'गुस्से' से विभाग में 'हड़कंप' : लापरवाहों का 'रोका' वेतन, अफसरों को 'अल्टीमेटम'
उत्तर प्रदेश

डीएम के ‘गुस्से’ से विभाग में ‘हड़कंप’ : लापरवाहों का ‘रोका’ वेतन, अफसरों को ‘अल्टीमेटम’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पोषण समिति की बैठक उस वक्त “हड़कंप” मच गया, जब “विभागीय लापरवाही और कथित भ्रष्ट रवैये” को देखकर डीएम जे. रीभा “स्वयं दंग” रह गईं। बैठक के दौरान बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताते हुए डीएम ने न केवल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई, बल्कि एक मुख्य सेविका का वेतन रोकते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी तलब कर लिया।

डीएम के 'गुस्से' से विभाग में 'हड़कंप' : लापरवाहों का 'रोका' वेतन, अफसरों को 'अल्टीमेटम'

जिलाधिकारी बच्चों के वजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे गृह भ्रमण, वीएचएसएनडी दिवस की गतिविधियों और पोषाहार वितरण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर रही थीं। इसी दौरान कई योजनाओं में बेहद खराब प्रगति सामने आई, जिससे प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। बाल विकास योजना बबेरू की मुख्य सेविका की प्रगति खराब पाए जाने पर डीएम ने जनवरी माह का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं तिंदवारी और कमासिन परियोजना में आभा आईडी समेत अन्य प्रमुख इंडिकेटरों में प्रगति असंतोषजनक मिलने पर मुख्य सेविका और बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

डीएम के 'गुस्से' से विभाग में 'हड़कंप' : लापरवाहों का 'रोका' वेतन, अफसरों को 'अल्टीमेटम'

पोषाहार वितरण की समीक्षा के दौरान सामने आया कि चेहरा प्रमाणीकरण के माध्यम से मात्र 68 प्रतिशत वितरण ही हो सका है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि चालू माह में शत-प्रतिशत पोषाहार वितरण फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य और ड्यू लिस्ट के अनुसार पात्र लाभार्थियों के आवेदन तत्काल अग्रसारित किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डॉक्टर पति की दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार ? 31 दिन में रिश्तों का ‘कत्ल’ !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश का फूटा गुस्सा: अफसरों की लगाई “क्लास”, सिस्टम में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

नसीमुद्दीन का मायवती पर निशाना: जितना बहनजी को मैं जानता हूं, उतना वो खुद भी नहीं जानती, पैसे लेकर टिकट देती है बसपा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी मिशन 2024 के लिये अभी से देने लगे धार : गांवों कस्बों में लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh

Banda- कोरोना काल में पुरुषों नें खूब अपनाया कंडोम, बना रिकार्ड !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़