29 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का 'आशीर्वाद' : बांदा की 'राजनीति' में 'नई चर्चा'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का ‘आशीर्वाद’ : बांदा की ‘राजनीति’ में ‘नई चर्चा’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले की सामाजिक-राजनीतिक भूमि पर इन दिनों धर्म, आस्था और जनसेवा का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और पूज्यनीय आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) के बीच हुई हालिया मुलाकात न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि इसने क्षेत्रीय राजनीति में भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

विधायक प्रकाश को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का 'आशीर्वाद' : बांदा की 'राजनीति' में 'नई चर्चा'

बागेश्वर धाम में आयोजित एक दिवसीय सत्यनारायण कथा के शुभ अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी की उपस्थिति को लेकर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने खुले मंच से उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जनसेवा और सनातन मूल्यों के प्रति समर्पण ही किसी जनप्रतिनिधि की वास्तविक पहचान होता है। विधायक प्रकाश इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरते हैं।

विधायक प्रकाश को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का 'आशीर्वाद' : बांदा की 'राजनीति' में 'नई चर्चा'

इस अवसर पर दोनों के बीच हुई “आत्मीय वार्ता चर्चा” का केंद्र बनी रही। संवाद के दौरान “समाज, संस्कृति, राष्ट्र और जनकल्याण” जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने विधायक प्रकाश द्विवेदी की जनप्रिय कार्यप्रणाली की सराहना” करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसे राजनीतिक हलकों में भी विशेष महत्व के रूप में देखा जा रहा है।

विधायक प्रकाश को आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का 'आशीर्वाद' : बांदा की 'राजनीति' में 'नई चर्चा'

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की ऊर्जा समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कारों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “जनसेवा के इस महायज्ञ में उनकी सहभागिता जनभावनाओं को और अधिक सशक्त बनाती है। यह हमें निरंतर यह प्रेरणा देती है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” इस विशेष अवसर पर विधायक प्रकाश के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक श्री कांत मिश्रा, काशी विद्यापीठ के प्रोफेसर एवं काशी विद्वत परिषद के महामंत्री रामनारायण द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य विद्वानों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैचारिक और आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम व एसपी द्वारा कालिंजर दुर्ग का निरीक्षण: मेले की व्यवस्थाओं पर ‘कड़ी निगरानी’

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश के क्षेत्र में हर घर फहरे और लहरेगा तिरंगा

City News Uttar Pradesh

सब रजिस्ट्रार ऑफिस में लगी भीषण आग : दस्तावेज जलकर हुए खा, विभाग बोला- चोरों ने दिया घटना को अंजाम

City News Uttar Pradesh

बांदा : ओटीपी पूछकर जालसाजों ने हड़पी थी रकम, साइबर टीम ने कराई वापस …

पुलिस चौकी से पीआरडी जवान की बाइक चोरी: चौकी इंचार्ज बोले- मुंह बंद रखो, तुम्हे गाड़ी और पैसा दिलाया जाएगा

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने चित्रकूट पहुंचे अपर मुख्य सचिव, अब बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को मध्यप्रदेश की सीमा से जोड़ने की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़