22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
अंकित बासू 'रेहड़ी पटरी दुकानदारों' के लिये बनें 'मसीहा': 3.23 करोड़ से बनेंगे 'वेडिंग जोन'
उत्तर प्रदेश

अंकित बासू ‘रेहड़ी पटरी दुकानदारों’ के लिये बनें ‘मसीहा’: 3.23 करोड़ से बनेंगे ‘वेडिंग जोन’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता रेहड़ी पटरी दूकानदारों के ‘मसीहा’ बन कर ‘उभरे’ हैं। वर्षों से अतिक्रमण हटाओ अभियानों और विकास कार्यों की मार झेल रहे फुटपाथ पर व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों के लिए अब राहत की नई सुबह आने वाली है। शहर में अब उन्हें रोज-रोज उजड़ने और इधर-उधर भटकने की ‘मजबूरी से निजात’ मिलेगी।

प्रतिनिधि अंकित बासू 'नए साल' में देंगे 'तोहफा': बांदा वासियों को मिलेगी 'बड़ी राहत'

नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू की सक्रिय पहल और संवेदनशील सोच के चलते शहर में आधुनिक वेंडिंग जोन विकसित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। यह योजना नए वर्ष में हजारों छोटे व्यापारियों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं मानी जा रही है।

अंकित बासू 'रेहड़ी पटरी दुकानदारों' के लिये बनें 'मसीहा': 3.23 करोड़ से बनेंगे 'वेडिंग जोन'

इस योजना के तहत महाराणा प्रताप चौक के मुख्य क्षेत्र को छोड़ते हुए विकास भवन और कालू कुआं की ओर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर करीब 3.23 करोड़ रुपये की लागत से वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इन वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी व्यापारियों के लिए शेडदार चबूतरे, बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और फुटपाथ जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे व्यापारियों को स्थायी स्थान मिलने के साथ-साथ शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्य भी बेहतर होगा।

अंकित बासू 'रेहड़ी पटरी दुकानदारों' के लिये बनें 'मसीहा': 3.23 करोड़ से बनेंगे 'वेडिंग जोन'

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता के प्रतिनिधि अंकित बासू ने बताया कि महाराणा प्रताप चौक के व्यस्त क्षेत्र को छोड़ते हुए कालू कुआं और विकास भवन की ओर सड़क किनारे वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए लाभकारी साबित होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालिका श्री योजना के एनएससी बांड जांच के आदेश ठंड़े बस्ते में: डीएम नें दिये थे आदेश

City News Uttar Pradesh

पुलिस का गुडवर्क : मादक पदार्थ तस्करी में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, लगभग 25 किलों गांजा बरामद

City News Uttar Pradesh

खौफनाक मर्डर: छत पर सो रहे युवक की गला काटकर निर्मम हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

विधायक प्रकाश का प्रयास : पात्रों को मिले आवास,लगवाया कैंप …

City News Uttar Pradesh

राजा भैया ने लोकसभा चुनाव से पहले कर दिया बड़ा खेल: किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं देगी जनसत्ता दल

विधायक प्रकाश नें महोत्सव की मचाई धूम: माटी एवं स्वच्छता अभियान झांकी नें मन मोहा

ब्रेकिंग न्यूज़