23.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?
उत्तर प्रदेश

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का ‘तालाब’ अब इतना गहरा हो चुका है कि प्रशासन की सख्त हिदायतें भी उसमें डूबती जा रही हैं ! डीएम जे. रीभा ने खुद निरीक्षण कर अनियमितताएं पकड़ीं, लेकिन विभाग की ‘फाइलों में सच दब गया’, और ‘भ्रष्टाचार का पानी ऊपर चढ़’ गया !

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

बड़ोखर ब्लाक के मटौंध के भुजा तालाब और ग्राम चाहितारा में चेकडेम कम रपटे के निर्माण कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आईं थीं । गुणवत्ता असंतोषजनक मिली। डीएम ने जांच के आदेश दिए। लेकिन सूत्र बताते हैं कि ‘जांच आगे बढ़ने से पहले ही फाइलें विभागीय दफ्तर में रोक’ दी गईं ! हमारी इन्वेस्टिगेशन टीम ने जब मौके पर जाकर जमीनी हालात देखे तो तस्वीर चौंकाने वाली थी। भुजा तालाब और चाहितारा चेकडेम गुणवत्ता विहीन मिला !

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार की ललकार ? डीएम की खामोशी पर सवाल ?

डीएम जे. रीभा ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग के जिम्मेदार उन्हें सीधा ‘चैलेंज’ कर रहे हैं। यानी जांच फाइल मरी नहीं, मार दी गई।” अब सबकी निगाहें डीएम पर हैं। क्या वे लघु सिंचाई विभाग के इस ‘भ्रष्टाचार के तालाब’ को सूखाएंगी, या फिर विभागीय ठेकेदारों की ‘राजनीतिक छतरी’ के नीचे यह मामला भी ठंडा पड़ जाएगा ?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- सपा प्रदर्शन कारियों की पुलिस से झड़प, चटकी लाठियां,कई घायल…

City News Uttar Pradesh

बाइकों के आपस में टकराने से फौजी के बेटे समेत दो की मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा : दिनदहाड़े बाइक सवार किसान को डंडों से पीटकर लूटा, जमीन के विवाद हमले की बात आई सामने …

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस को लेकर बांदा अलर्ट : पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: ‘धर्म व मानवता’ के ‘प्रहरी’ थे गुरु गोबिंद, गुरुद्वारा में गूंजा ‘साहिब’ संदेश

City News Uttar Pradesh

जज्बा तेरा जज्बा: बिना किसी उपकरण, बिजली के ‘गांव’ में बना दिया ‘कोल्ड स्टोरेज’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़