City News Uttar Pradesh
अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?
उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल की कुर्सी भ्रष्टाचार के आरोपों की आंच में निरंतर झुलसती नज़र आ रही है ! वह रुके टेंडरों को गैर वैधानिक तरीके से पास कराने के लिये गाईड लाईन के विपरीत मचल रहें हैं ? इसी क्रम में वह 18 करोड़ 37 लाख की टेंडर प्रक्रिया को ज़ोर-जबरदस्ती आगे बढ़वाने के लिए एक सुनियोजित और कूट रचित चाल चल बैठे  हैं?

अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?

बीते सप्ताह सुनील पटेल ने आयुक्त अजीत कुमार से कुछ डीडीसी समर्थकों के साथ मुलाकात की। टेंडरों की बहाली के लिए “गिड़गिड़ाते हुए गोहारनामा” पेश किया ! इस प्रत्यावेदन में दावा किया गया कि 18 करोड़ 37 लाख रुपये के टेंडर पूर्व में जारी किए गए थे, लेकिन कुछ सदस्यों द्वारा भ्रामक शिकायतों और निराधार तथ्यों के आधार पर उसको रोकवा दिया।

अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?

आयुक्त ने मामले को सुना। “जांच का पाठ पढ़ाया” और फिलहाल फाइल को “दाखिल-दफ्तर” कर दिया ! असल में शासन अब सुनील पटेल के कथित भ्रष्ट खेल को पहचान चुका है ? जिला पंचायत अधिनियम स्पष्ट रूप से यह कहता है कि यदि कोई अध्यक्ष शासन से वित्तीय अनियमितता की जांच में दोषी पाया गया है, और शासन स्तर पर कार्यवाई लंबित है, तो वह किसी भी प्रकार का नया टेंडर जारी नहीं कर सकता ! बावजूद इसके, सुनील पटेल कथित रूप से इन नियमों को ताक पर रखकर टेंडरों को प्रकाशित करने का खेल रच रहे हैं ! यह सिर्फ प्रशासनिक विद्रोह नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की सीधी अवहेलना है ?

अध्यक्ष सुनील द्वारा 18 करोड़ 37 लाख के टेंडर का कूटरचित प्रयास: आयुक्त के सामने नहीं गली दाल ?

पिछले महीने एक और हास्यास्पद नज़ारा पंचायत सभागार में देखने को मिला, जब सुनील पटेल अपने डीडीसी समर्थकों के साथ मीडिया के सामने आए और समर्थकों ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा किया कि यदि टेंडर पास नहीं हुए तो वे एक सप्ताह के भीतर सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे ! परन्तु “जोश में होश खो बैठी” यह घोषणा अब “पानी के बुलबुले जैसी फुस्स” हो चुकी है ! न कोई इस्तीफा आया, न कोई नैतिक जवाबदेही। उल्टा, “जनमानस के बीच किरकिरी और अविश्वास का माहौल गहरा” गया है।

महाघोटाले पर अध्यक्ष सुनील को 15 दिन का अल्टीमेटम: भादों में गिरेगी शासन की गाज !

सुनील पटेल पर खनिज तहबाजारी और अन्य विभागीय मामलों में शासन की जांच रिपोर्ट में उन्हें 6 करोड़ 21 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का दोषी ठहराया गया है। शासन ने उन्हें स्पष्टीकरण के लिए 15 दिन की अंतिम मोहलत और चेतावनी दी है, कि समय पर जवाब न देने की स्थिति में एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह सीधा संकेत है कि “शासन की तलवार अब सुनील पटेल के सिर पर लटक” चुकी है। सूत्रों की यदि सही मानें तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद की गरिमा पर कथित रूप जिस तरह से भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े का दाग लगा है, उससे सुनील पटेल की साख लगभग खत्म सी मानी जा रही है ? अब निगाहें शासन की अंतिम कार्रवाई पर टिकी हैं !

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बकरीद पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से होगी निगरानी, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस बल रहेगा तैनात

अब मतदाता सूची के आधार पर होगा कोविड टीकाकरण

City News Uttar Pradesh

रिश्वत: बांदा डिपो के आरएम डीएम की तत्परता से गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

दहशत का अंजाम : विदेश से लौटने वालों पर खास नजर !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग हुए सख्त : छाबी तालाब पर किए गए कब्जे को हटवाया

City News Uttar Pradesh

यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, दो चरणों में होंगे मतदान; 13 मई को आएंगे नतीजे

ब्रेकिंग न्यूज़