26 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: चित्रकूट का राष्ट्रीय रामायण मेला शुरू,जगदगुरू ने बखानी राम की महिमा …

 

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट में 48वें राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ शिव रात्रि पर हुआ।कई अखाड़ों के निशान लेकर पहुंचे साधु संतों की यात्रा से हुआ। प्रमुख संत-महंतो द्वारा अपने-अपने निशानों सहित हाथी-घोड़ों व बैंड बाजों के साथ मंदाकिनी तट रामघाट से शोभा यात्रा निकालकर राष्ट्रीय रामायण मेला प्रांगण पहुचे।


रामायण मेला परिसर में तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने दीप प्रज्जवलित करते हुए कहा कि श्रीराम एक नारी व्रतधारी रहे हैं। श्रीराम सत्यसंघ हैं। उनका चरित्र अनुकरणीय है। उसे अपने जीवन में उतारने की प्रबल आवश्यकता है। अयोध्या में निर्माणाधीन भगवान श्रीराम के मंदिर अतिसुन्दर होगा। विश्व में सबसे भव्य व अद्वितीय होगा। राष्ट्रीय रामायण मेले की कल्पना डॉ. लोहिया द्वारा की गई थी। वह समाजवादी कट्टर नेता थे। लोहिया रामचरित मानस का पाठ निरन्तर करते थे जिसके चलते उन्होंने चित्रकूट में ही राष्ट्रीय रामायण मेला की परिकल्पना की थी और वो साकार हो रही है। इस मौके पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विपिन चन्द्र दीक्षित, राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व जगदगुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास आदि मौजूद रहे। इससे पहले मेले के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश कुमार करवरिया ने निशानों की पूजा कर महंतों के तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। इस मौके पर चित्रकूट मप्र के विधायक नीलांशू चतुर्वेदी, करुणा शंकर द्विवेदी, पंकज अग्रवाल, नीलम करवरिया, प्रतीक्षा मिश्रा, लल्लूराम शुक्ल आदि मौजूद रहे। जानकीकुण्ड के संस्कृत विद्यालय के छात्रों द्वारा उद्घाटन के पूर्व स्वस्ति वाचन का पाठ किया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महंगाई डायन खाये जात है, जनता परेशान : विशंभर यादव …

City News Uttar Pradesh

जिले में गणतंत्र दिवस की रही धूम : हर जगह लहराया तिरंगा

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता फोरम नें निपटाये विवाद, परिवादियों को मिले कुल दो लाख से अधिक के चेक …

City News Uttar Pradesh

बांबेश्वर पर्वत पर मस्जिद को लेकर विहिप का विरोध: प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में शुगर, बीपी, फैटी लीवर, हृदय रोग की चपेट में आ रहे बच्चे

City News Uttar Pradesh

दीपावली के पटाखों का कहर : पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़