28.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
घोटाला: प्रधान-सचिवों द्वारा विकास योजनाओं का चीरहरण, डीएम ने दिये जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश

घोटाला: प्रधान-सचिवों द्वारा विकास योजनाओं का चीरहरण, डीएम ने दिये जांच के आदेश

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के विकासखंड बड़ोखर खुर्द की ग्राम पंचायत पचनेही सुर्खियों में है। यहां की ग्राम प्रधान आशा देवी, पूर्व पंचायत सचिव अनिल कुमार सिंह और वर्तमान सचिव पुष्पांजलि पाठक पर 5.27 लाख रुपये की शासकीय धनराशि के दुरुपयोग का आरोप जांच में प्रमाणित हो चुका है।

घोटाला: प्रधान-सचिवों द्वारा विकास योजनाओं का चीरहरण, डीएम ने दिये जांच के आदेश

जिला प्रशासन द्वारा कराई गई जांच में सामने आया कि ग्राम पंचायत पचनेही द्वारा तालाब गहरीकरण, सीसी रोड, सोलर लाइट, खड़ंजा निर्माण, मेड़बंदी, प्रचार-प्रसार और हैंडपंप मरम्मत जैसे कुल 17 विकास कार्यों में या तो कोई कार्य नहीं हुआ या काम अधूरा और निम्नस्तरीय पाया गया। यहां तक कि कुछ कार्यों के लिए तो केवल कागज़ी भुगतान ही दर्शाया गया है, जबकि मौके पर न कोई सामग्री दिखी,न कोई मजदूर ,न ही निर्माण का प्रमाण। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख है कि एक निर्माण कार्य में 48,000 का व्यय दर्शाया गया, प्रचार-प्रसार के नाम पर 37,000 खर्च दिखाया गया, परंतु मौके पर कोई बोर्ड, बैनर, पोस्टर या सूचना तक नहीं मिली।

घोटाला: प्रधान-सचिवों द्वारा विकास योजनाओं का चीरहरण, डीएम ने दिये जांच के आदेश

सोलर लाइट और तालाब गहरीकरण जैसी योजनाएं कागजों में तो थीं, मगर धरातल पर गायब। गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आधार पर जिलाधिकारी जे. रीभा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आशा देवी के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं, पंचायत संचालन के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करने की संस्तुति दी है, दो सदस्यीय जांच टीम (मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को एक माह में अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान, पूर्व व वर्तमान सचिव से वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाए।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दो हंसो का जोड़ा बिछुड़नें से सनसनी : डीडीसी सदस्य श्वेता सिंह की संदिग्ध आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती की बसपा नेताओं को दो टूक : साम, दाम, दंड, भेद को लेकर कही बड़ी बात

City News Uttar Pradesh

शहर में बेलगाम ई-रिक्शा ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था: जिम्मेदार विभाग बने मूकदर्शक

Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा, दस मार्च को मतगणना

Banda : बाहुबली की पेशी का सिलसिला जारी, गैंगस्टर कोर्ट से मुख्तार को 60 दिन का न्यायिक रिमांड …

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: प्रधानमंत्री मोदी जौनपुर-चंदौली में करेंगे रैली, मऊ और आजमगढ़ में गरजेंगे अमित शाह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़