28.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम
उत्तर प्रदेश

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। जिले में विकास की दिशा और दशा पर समीक्षा बैठक तो हुई, लेकिन यह बैठक हंगामेदार बन गई जब जनप्रतिनिधियों ने अफसरों को विभागीय लापरवाहियों के लिए ‘आड़े हाथों’ ले लिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में बिजली और पानी की जमीनी हकीकत ने पूरे तंत्र की कलई खोल दी। मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने बिजली विभाग को फटकारते हुए कहा कि “चित्रकूट में बिजली आपूर्ति अब राम भरोसे” है !

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

उन्होंने जल निगम और जल संस्थान को भी जमकर घेरा। कहा “घर-घर जल योजना का नाम बदलकर ‘घर-घर छल योजना” कर देना चाहिए। चित्रकूट के सांसद कृष्णा सिंह पटेल ने बैठक में दो टूक कहा “सड़कें और पानी चित्रकूट की सबसे बड़ी समस्याएं हैं। अधिकारी यदि समय पर कार्य नहीं करवा सकते तो उनकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।” उन्होंने निर्देश दिए कि अधूरे निर्माण कार्यों को तत्काल पूर्ण कराया जाए। लोकार्पण/शिलान्यास जनप्रतिनिधियों से कराएं।

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

जल जीवन मिशन के कार्यों को तेज करें। तथा ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई हो। और अफसर जनप्रतिनिधियों के कॉल उठाना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी साफ हुआ कि कई विभागों के कार्य सिर्फ़ कागजों में हैं। जल जीवन मिशन की प्रगति की फोटो सहित रिपोर्ट की मांग कर सांसद ने अफसरों से कहा “अब सिर्फ़ फाइल नहीं, फोटो और ज़मीन पर काम दिखना चाहिए !” अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम को निर्देश मिला कि गांवों की चकरोड और शासकीय जमीन की माप कराई जाए ताकि विकास के कार्यों के लिए रास्ता साफ हो सके।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अनोखा मामला : गाय की बछिया का जन्मदिन मना पेश की इंसानियत की मिसाल, अनोखा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

विधायक प्रकाश ने ‘बच्चों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: प्रतिभाओं की तपिश से ‘चमका’ समर कैंप

दर्दनाक मार्ग दुर्घटना: बाईक सवार चार युवकों को ट्रक नें रौंदा, दो की मौत

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें मिशन 2024 के लिये चेतना का किया संचार

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका में मोहन साहू की बर्खास्तगी पर खुशी का माहौल: मुकदमा दर्ज की भी मांग

City News Uttar Pradesh

भाजपा का पौध रोपण अभियान: मंत्री राकेश एवं विधायक प्रकाश नें चढ़ाया परवान

ब्रेकिंग न्यूज़