- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा का पौध रोपण अभियान शुरू हुआ। इसे प्रदेश के मंत्री राकेश सचान एवं सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें हरितमा उत्सव के रूप में शुरुवात की। पौध रोपण के महत्व की सारगर्भित व्याख्या दी। पार्टी का यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा।
इसी क्रम में पौध रोपण अभियान की शुरुवात भाजपा जिला कार्यालय एवं सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम चटगन से हुई।

मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने वृक्षारोपण करते हुए आम का पेड़ लगाया। कहा कि हमारे जीवन में पेड़ों का उतना ही महत्व है जितना कि जीवित रहने के लिए सांसो का। पेड़ों से सभी प्राणियों को ऑक्सीजन मिलती है।

पेड़ वातावरण को हरा-भरा बनाते हैं और वर्षा लाने में सहायक होते हैं। यह सूखा तथा बाढ रोकने में भी मदद करते हैं। सांसद आर.के सिंह पटेल ने कहा कि इन पेड़ों से न केवल हमें छाया और लकड़ी मिलती है, अपितु फल, फूल, रबड़, कागज, गोंद, दातुन और कई प्रकार की औषधियां भी मिलती हैं। यह पेड़ पौधे जानवरों और छोटे जीव जंतुओं के लिए घर का काम भी करते हैं।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए हमें आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। जैसे हमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है वैसे ही पेड़ो को पानी की आवश्यकता होती है। इसलिए पेड़ों के साथ-साथ हमें पानी की भी बचत करनी चाहिए,क्योंकि जल ही जीवन है। भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संतुलन हेतु हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

ग्राम चटगन में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल भी उपस्थित रहीं और संबोधन में पौधरोपण की महत्ता को बताया। इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, बड़ोंखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप दिवेदी आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
