23.9 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह : 108 पर फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, ऑटो रिक्शा में हुआ प्रसव, नवजात की मौत …

 

– बस्ती जिले बनकटी क्षेत्र का मामला, संतकबीरनगर की रहने वाली है प्रसूता
– 108 पर फोन कर एंबुलेंस के लिए कहा, एक घंटे बाद भी नहीं आया कोई

बस्ती : समय से एंबुलेंस न पहुंचने पर प्रसूता की जान खतरे में पड़ी तो नवजात को जान गंवानी पड़ी। मामला बनकटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जहां शनिवार को संवेदनहीनता का ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।


संतकबीरनगर नगर जनपद के हैंसर बाजार निवासी रिंका पत्नी पवन कुमार चौथे बच्चे का प्रसव कराने के लिए अपने मायके कुरियार में आ गई थी। रिंका के पिता बैजनाथ ने बताया कि शनिवार सुबह से ही उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। गांव के ही राम यज्ञ ने 108 पर फोन कर एंबुलेंस के लिए कहा। जवाब में किसी महिला ने फोन पर पता नोट कर बताया कि अभी फोन जाएगा। लेकिन एक घंटे इंतजार के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। न ही फोन आया। इसी बीच प्रसव पीड़ा अधिक होने पर उसे ऑटो रिक्शा से लेकर बनकटी अस्पताल के परिसर में जैसे पहुंचे। रिक्शे पर ही प्रसव हो गया। नर्स रेनू मौर्या व अन्य स्टाफ के सहयोग से बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने एंबुलेंस के न पहुंचने पर आक्रोश जताया है। कहा कि एंबुलेंस पहुंची होती तो ऐसा नहीं होता। सीचएसी के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि जैसे ही महिला पहुंची। उसका पूरा ट्रीटमेंट किया गया। लेकिन बच्ची को नहीं बचाया जा सका। मां पूरी तरह स्वस्थ है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश ओवर लोड अवैध खनिज परिवहन पर हुये सख्त: कार्यवाई के दिये निर्देश

डीएम नगेंद्र हुये हाई एलर्ट : पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : सात राज्यों का किसान मेला क्या धो पाया किसानों के मनों का मलाल ? “खुदा जानें ” ! …

City News Uttar Pradesh

पति से गुस्सा हुआ बेकाबू : नव विवाहिता नें कीटनाशक खाकर गवां दी जान

बालू खनन में योगी सरकार के खजाने को पटखनी बालू ठेकेदारों का खजाना बना “कुबेर”

मंत्री रामकेश के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज: तिरंगा यात्रा में गूंजे जयकारे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़