City News Uttar Pradesh
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 'कांग्रेस का रोडमैप' किया तैयार: सत्ताधारी दल को मिलेगी 'कड़ी' चुनौती
उत्तर प्रदेश

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने ‘कांग्रेस का रोडमैप’ किया तैयार: सत्ताधारी दल को मिलेगी ‘कड़ी’ चुनौती

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के आगामी कार्यों और रणनीतियों पर चर्चा की गई। यह बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के अखिल भारतीय स्तर के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की उपस्थिति ने बैठक को और भी अहम बना दिया।  डॉ. संजय द्विवेदी नें आगामी एक्शन प्लान पढ़कर सुनाया। इसके बाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने संबोधन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 'कांग्रेस का रोडमैप' किया तैयार: सत्ताधारी दल को मिलेगी 'कड़ी' चुनौती

उन्होंने कहा, “अब हमें मिलकर गांवों में बूथ स्तर पर नया जुझारू संगठन खड़ा करना होगा। हमें न्याय पंचायत कमेटियां, ब्लॉक कमेटियां, फ्रंटल संगठनों और प्रकोष्ठों की कमेटियों का पुनर्गठन करना होगा, जहां जहां आवश्यकता हो।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारे सामने चुनौतियां हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि हम सब मिलकर इन जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। मुख्य अतिथि नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि बांदा के कांग्रेस कार्यकर्ता बहादुर हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम बूथ स्तर पर नया ढांचा खड़ा करेंगे। साथ ही, उन्होंने पंचायत चुनावों की तैयारी की ओर भी इशारा किया और कार्यकर्ताओं से इसके लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने 'कांग्रेस का रोडमैप' किया तैयार: सत्ताधारी दल को मिलेगी 'कड़ी' चुनौती

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार तेजी से विभागों को प्राइवेट सेक्टर में सौंपने का काम कर रही है, जिससे अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और अन्य वर्गों को दिए गए आरक्षण को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह प्राइवेटाइजेशन प्रक्रिया जारी रही, तो कंपनियां सबसे कम वेतन में काम करवाएंगी और भारी मुनाफा कमाएंगी। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने राहुल गांधी की मेहनत को सराहा, जो इस मुद्दे पर अनुसूचित जाति और ओबीसी के हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का समर्थन करने की अपील की। बैठक के अंत में, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई ने कांग्रेस जनों का उत्साह बढ़ाया और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने की बात कही। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने भी अपनी बात रखी, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी जातियों, धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है और हम हमेशा सेकुलर रहेंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखा रही पुलिस, 91 लोगों का हुआ चालान, वसूला गया जुर्माना …

विधायक प्रकाश का “कौड़ा संस्कृति” के बीच “सजा जनता दर्शन दरबार”

City News Uttar Pradesh

किशोर-किशोरी कोविड टीकाकरण में बांदा का प्रदेश में छठा स्थान

City News Uttar Pradesh

बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी

रूठे इन्द्र देव सावन में मानें : चित्रकूट मंडल बरखा से सराबोर ! …

ब्रेकिंग न्यूज़