29.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार
उत्तर प्रदेश

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को जिले भर में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। तिंदवारी विकासखंड के ग्राम गोधनी, लामा और गोखरही में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जनमानस के बीच साझा किया।

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

कार्यक्रम का आयोजन बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, संविधान निर्माण में उनकी भूमिका और सामाजिक सुधारों पर प्रकाश डाला। मंत्री रामकेश निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि “बाबा साहब का जीवन हमें न्याय, समानता और अधिकारों के लिए सतत संघर्ष की प्रेरणा देता है। उनकी सोच और संघर्ष आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।”

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

मंत्री रामकेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। बाबा साहब से जुड़े पंच तीर्थों को विकसित कर उन्हें राष्ट्रीय धरोहर बनाया जा रहा है।

अंबेडकर जयंती पर बोले मंत्री रामकेश : संविधान हर नागरिक का अधिकार

इस अवसर पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान शिवदत्त द्विवेदी, और कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों, भाषण प्रतियोगिता और विचार गोष्ठियों के माध्यम से बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया गया। अंत में सर्वधर्म प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश राजनीति के ‘क्रिकेट ग्राउंड’ में बने ऑलराउंडर: विपक्ष हुआ ‘बैक टू पैवेलियन’

उप मुख्यमंत्री की सभा में जन सैलाब बना चर्चा : गूंजा “जय प्रकाश तय प्रकाश”

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी अयोध्या में बोले: एक दशक पहले दुनिया में खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे लोग

जिला महिला अस्पताल: बिजली की कड़की, 40 लाख का सोलर खराब, जनरेटर है धड़ाम !

City News Uttar Pradesh

रफ्तार ने छीना कंधों का सहारा: बाइक सवार ‘दो बच्चों’ को कुचला, एक झटके में उजड़ा घर

विधायक का प्रशासन पर फूटा गुस्सा : भूमि को अकृषक घोषित कराने की फ़ाइल गायब !

ब्रेकिंग न्यूज़