24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिका अध्यक्ष मालती बोली: पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान, ज्ञान ही चढ़ायेगा परवान
उत्तर प्रदेश

पालिका अध्यक्ष मालती बोली: पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान,ज्ञान ही चढ़ायेगा परवान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति को श्रेष्ठता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। उन्होंने यह बात सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर में वार्षिक परीक्षा 2025 के परिणाम वितरण समारोह के दौरान कही। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि “पढ़ो-लिखोगे तो महान बनोगे, शिक्षा ही व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।”

पालिका अध्यक्ष मालती बोली: पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान, ज्ञान ही चढ़ायेगा परवान

उन्होंने विद्यार्थियों से परिश्रम और अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सभी अपने परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।”

पालिका अध्यक्ष मालती बोली: पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान, ज्ञान ही चढ़ायेगा परवान

पालिका अध्यक्ष ने खेल-कूद और शारीरिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद भी व्यक्तित्व के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि “शिक्षा सत्य, शिव और सुंदरता का प्रतीक है।” आज के विद्यार्थी कल का भविष्य हैं और अगर वे परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफलता उनके कदम चूमेगी।

पालिका अध्यक्ष मालती बोली: पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान, ज्ञान ही चढ़ायेगा परवान

पालिका अध्यक्ष ने विद्यालय परिवार के शिक्षकों और प्रबंधन को भी बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण से ही विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्राप्त हो रही है। पालिका अध्यक्ष ने अंत में सभी विद्यार्थियों को लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चैत्र नवरात्र को देवी मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़ : देर रात तक चली पूजा अर्चना

बेटिकट रेल यात्रियों की अब ‘बल्ले बल्ले’ : पकड़े जाने पर नहीं लगेगा ‘जुर्माना’

City News Uttar Pradesh Desk

डायल 112 का तिंरगा मार्च: एसपी ने पुलिस लाइन से झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद की पुलिस आमजन में देशभक्ति की भावना कर रही जागृत

विधायक प्रकाश द्वारा नर्सिंग हास्टल का शिलान्यास: 906 लाख की हुई स्वीकृति

शराब पार्टी के बाद हुआ झगड़ा, महिला ने युवक पर चाकू से किया हमला, लगाए गंभीर आरोप …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मंडल बैठक में भरी हुंकार : जनसेवा में समर्पण के साथ करें कार्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़