City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : उगजब करतूत, यूपी के खनिज विभाग ने 26 करोड़ लेकर एमपी में दी खदान ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी के खनिज विभाग ने 26 करोड़ रुपये रायल्टी जमा कराकर मध्यप्रदेश में खदान आवंटित कर दी। ठेका लेने वाली बिहार की कंपनी ने वहां खनन शुरू किया तो मध्यप्रदेश वालों ने उन्हें खदेड़ लिया और मशीनें जब्त कर लीं। ठेकेदार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसी के बाद दो दिन पूर्व बांदा के राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने खदान की पैमाइश की।


नरैनी तहसील के बिल्हरका गांव के पास केन नदी की बालू खदान खंड संख्या एक खनिज विभाग ने बिहार निवासी विनय सिंह के नाम 26 करोड़ में स्वीकृत की है। ठेकेदार के मुताबिक, इसका रकबा 25 हेक्टेयर है। ठेकेदार ने बताया कि खदान का मौके पर पता किया गया तो यह सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद में है। वहां खनन शुरू कराने पर स्थानीय प्रशासन व उनके लोगों ने उसकी मशीनें जब्त कर लीं। ठेकेदार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश खनिज विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

इस पर उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। सोमवार को नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव राजस्व और खनिज कर्मियों के साथ अभिलेखों संग यहां पैमाइश कराई। फिलहाल कोई हल नहीं निकला है। पैमाइश के दौरान नरैनी तहसीलदार एसके सिंह और लेखपाल हनुमान प्रसाद भी उपस्थित थे। मामला सीमा विवाद में अटका हुआ है। ठेकेदार का कहना है कि यूपी के खनिज विभाग ने उन्हें ऐसी जगह खदान बताई है, जहां पत्थरों के अलावा कुछ नहीं है। सीमा चिह्नित करने के लिए किसी तरह का कोई स्तंभ या बाउंड्री नहीं है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस का एक्शन जारी: माफिया मुख्तार अंसारी का एक और करीबी गिरफ्तार, पिस्टल के बल पर मांगी थी रंगदारी

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : इस बार सवा सात हजार मतदाताओं का हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

जल निगम बनाम जल संस्थान की ‘खींचतान’ : पेयजल आपूर्ति ध्वस्त ! 65 सौ आबादी ‘तरसी’ !

City News Uttar Pradesh

युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी: शिनाख्त कराने में जुटी पुल‍िस

भाजपा नारी शक्ति की अब करेगी चुनावी वंदना : महिला संस्थाओं को तव्वजो की योजना

City News Uttar Pradesh

प्रधान द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

ब्रेकिंग न्यूज़