City News Uttar Pradesh
लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?
उत्तर प्रदेश

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दो दिन से लापता किसान विनोद सिंह का शव शनिवार को तालाब में मिला। पुलिस ने शव को तालाब से कांटा डालकर बाहर निकाला। गले और आंख में नुकीले घाव के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस इसे कांटा डालने से हुए घाव बता रही है।

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी विनोद सिंह 28 नवंबर की दोपहर घर से निकले थे। रात में घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी भावना सिंह ने 29 नवंबर को बबेरू कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजन और पुलिस उनकी तलाश में जुटे हुए थे। शनिवार सुबह विनोद के खेत में पीपल के पेड़ के पास उनका चश्मा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पास ही स्थित तालाब में कांटा डलवाया गया, जिससे शव बाहर निकाला गया।

लापता युवक की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा रहस्य, हत्या या हादसा ?

घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मृतक के बड़े भाई विमल सिंह ने गले और आंख में घाव की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने कहा, शव को तालाब से निकालने के दौरान संभवतः कांटे से घाव हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर है। जांच जारी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : घरेलू कारणों और डांट फटकार पर छह लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ …

सीएम योगी ने दिए निर्देश : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यूपी में एक हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

City News Uttar Pradesh

दुधारू पशु हुये कंगाल : मौत नें कसा शिकंजा, पशुपालक कर रहे “हाय -राम” !

आयुक्त ने देखी सफाई व्यवस्था, कचरा फैलाने पर तीन दिन दुकान बंद कराए जाने के दिए निर्देश

बांदा में दरिंदगी की इंतहा : कुल्हाड़ी से काटने की धमकी देकर नाबालिग बहनों से किया दुष्कर्म, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज …

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़