30.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता
उत्तर प्रदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा तेलंगाना प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर की माताजी के निधन से पूरे पार्टी संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पैतृक गांव महुआ में संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए भाजपा के प्रदेश और जिले के दिग्गज नेता पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मिलने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह महुआ गांव पहुंचे। उन्होंने चंद्रशेखर की माताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से मिलकर दुख साझा किया। उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

इसके पूर्व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अंत्येष्टि में शामिल हुए थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। महुआ गांव में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित हुए। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस अवसर पर कहा, “दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार चंद्रशेखर जी के साथ है”।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सर्किट हाउस में जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसमें संगठनात्मक चुनावों और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में जिले के विकास और पार्टी को मजबूती देने के मुद्दों पर भी विचार किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र नें चंद्रशेखर की माताजी को दी श्रंद्धांजलि: जुटे वरिष्ठ नेता

सर्किट हाउस की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सदर विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, और पूर्व विधायक युवराज सिंह मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, पांच पोकलैंड समेत 12 ओवरलोड ट्रक पकड़े

City News Uttar Pradesh

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

सैनिक बंधु की बैठक में एडीएम नें सुनी समस्यायें : निस्तारण के दिये निर्देश

“प्रेमी-प्रेमिका” मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार, प्रेम साधना की मांगी मन्नतें

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़

City News Uttar Pradesh

लेक्चरार पत्नी ने पति को पीटा, भाई से टांग तुड़वाई: पति बोला- मैंने उसे पढ़ाया, नौकरी मिली तो नहीं देती तव्वजो

ब्रेकिंग न्यूज़