24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश से दलहनी फसलें हुई चौपट : धान के लिये है मुफीद
उत्तर प्रदेश

बारिश से दलहनी फसलें हुई चौपट : धान के लिये है मुफीद

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पहले सूखा, फिर बाढ़ और अब बारिश से खरीफ की फसल चौपट हो रही है। सितंबर में दो दिनों से लगातार हो रही तेज और रिमझिम बारिश का संगम धान के लिए मुफीद है, पर दलहन और तिलहन की फसलों सहित सब्जियों के लिए नुकसानदायक है।

बारिश से दलहनी फसलें हुई चौपट : धान के लिये है मुफीद

खेत में मूंग, उर्द, तिल की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन किसान लगातार हो रही बारिश से फसल काटने व माड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उधर, बारियों में लगी सब्जियों के पौधों के फूल जमीन में गिरने से उत्पादन पर 50 फीसदी असर पड़ सकता है। मंडल में इस वर्ष खरीफ की बुआई और धान की रोपाई के लिए 4,35,504 हेक्टेयर का लक्ष्य था। जुलाई में बारिश न होने से किसान खरीफ बुआई व धान की रोपाई नहीं कर पाए। 15 अगस्त से बारिश शुरू हुई तो किसानों ने किसी प्रकार 3,99,868 हेक्टेयर में अरहर, उर्द, मूंगफली, मूंग, ज्वार, बाजरा आदि की बुआई सहित धान की रोपाई की।

बारिश से दलहनी फसलें हुई चौपट : धान के लिये है मुफीद

सितंबर के अंतिम सप्ताह के आखिरी में दो दिनों से हो रही तेज और रिमझिम बारिश से खरीफ की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि यदि मूंग, उर्द, तिल काट लिया तो धूप न निकलने से सड़ जाएंगे। कमोवेश यही स्थिति सब्जियों की है। किसानों का कहना है कि बारिश से पौधों में निकलने वाले फूल जमीन में गिर जाते हैं। इससे पौधों में फल नहीं लग पा रहे हैं। जल भराव से पालक, धनिया, तरोई, लौकी, करैला आदि पौध चौपट हो रहे हैं। मौसम साफ नहीं हुआ तो उत्पादन पर 50 फीसदी से अधिक का नुकसान होगा। हालांकि धान की फसल को कोई नुकसान नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें बांदा विकास की सुनाई गाथा : मीडिया कर्मी हो गये निरुत्तर !

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : पत्नी के चुनाव हारने से नाराज हिस्ट्रीशीटर ने ग्रामीणों से की मारपीट, पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही …

हर्ष फायरिंग से मौत देने वाला गिरफ्तार : घटना के बाद से था फरार

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना का बढ़ता कहर, लाक डाउन का भय, प्रवासी पुनः पैवेलियन की ओर !

Banda : डीएम आनन्द सिंह की इच्छा, किसानों के घर आये “आनन्द” …

ब्रेकिंग न्यूज़