![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ को कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनों के साथ सुना। इसके साथ ही भाजपा के प्रति जनता के दिलों में प्यार भरकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया।

विधायक प्रकाश ने अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणाओं को लेकर चर्चा की। कहा कि ये विचार देश के विकास और नागरिकों की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं।

इसके बाद विधायक ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता लेने का मतलब है राष्ट्र सेवा में भागीदार बनना। पार्टी लगातार देशहित में काम कर रही है और यह संगठन अभियान इसका हिस्सा है, जिसमें हर व्यक्ति को जुड़कर देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ली। विधायक ने सभी से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और दोस्तों को भी पार्टी से जोड़ें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
