30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान
उत्तर प्रदेश

यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, संतरविदासनगर, सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

यूपी का मौसम: प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार, कई जिलों में नीचे खिसका न्यूनतम तापमान

मंगलवार को गाजीपुर में 46.2 मिमी, प्रयागराज में 36.5 मिमी, उरई में 27 मिमी, चुर्क में 16.8 मिमी, फुरसतगंज में 12.6 मिमी, सुल्तानपुर में 10 मिमी, वाराणसी में 8.6 मिमी, हमीरपुर में 5 मिमी और बलिया में 3.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो नजीबाबाद में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बस्ती में 35 और लखीमपुर खीरी में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें तो झांसी में सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस तो मेरठ में 22.9 डिग्री और गाजीपुर में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: महिलाओं के सुझावों से करायेंगे नगर का विकास !

सरदर्द बनी रहीं मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों की खामिया

बांदा : पत्थर से सिर कूचकर महिला की बेरहमी से हत्या, अस्तव्यस्त कपड़े कर रहे थे दुष्कर्म की ओर इशारा …

City News Uttar Pradesh

हक़ की लड़ाई में ‘नई ताकत’: हिंसा से जूझती महिलाओं को अब मिलेगा ‘मुफ्त कानूनी सहारा’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री “रामकेश की बरसी कृपा”: बांदा -हमीरपुर मार्ग को “41 करोड़ 26 लाख” मंजूर

City News Uttar Pradesh

पानी पर ‘यूपी एवं एमपी’ में सरहदी जंग : मध्य प्रदेश ने रोकी नहर, सूख रहे हैं खेत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़