24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
सावन मास के अंतिम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: रामदरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक
उत्तर प्रदेश

सावन मास के अंतिम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: रामदरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

  • शरद मिश्रा

बांदा। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने शिव दर्शन कर रुद्राभिषेक किया। परिवार के खुशहाली व संपन्नता की कामना की। पौराणिक वामदेश्वर मंदिर व कालिंजर के नीलकंठ मंदिर में तड़के से देर शाम तक हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे। बांदा शहर के राम दरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ।

सावन मास के अंतिम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: रामदरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

बांबेश्वर पहाड़ स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन किए। गुफानुमा मंदिर में घुसने के लिए लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। घंटों की ध्वनि के साथ बम-बम भोले, और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे। शाम को शिव प्रतिमा का श्रृंगार हुआ। मंदिर को फूलों से सजाया गया। मंदिर के आसपास मेले सा नजारा रहा।

सावन मास के अंतिम दिन शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़: रामदरबार मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक

नगर के महेश्वरी देवी, काली देवी, कालका देवी, कटरा शिव और संकट मोचन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शहर के कटरा स्थिति राम दरबार मंदिर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू द्वारा भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ।

v

इस दौरान भक्तों की भीड़ एवं ॐ नमः शिवाय गुंजायमान होता रहा। ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के नीलकंठेश्वर मंदिर में भी दिन भर शिवभक्तों का जमघट रहा। उधर, अतर्रा के गौराबाबा धाम, बबेरू में मढ़ी दाई, कमासिन में भादे बाबा, खप्टिहा कलां के कालेश्वर मंदिर में भी भक्तों की भीड़ रही।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में हेल्थ एटीएम की आई बहार: विधायक प्रकाश नें पतझड़ न आने का दिया विश्वास !

City News Uttar Pradesh

यूपी: राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- नहीं तोड़ना चाहिए किसानों का विश्ववास

City News Uttar Pradesh

जुआ खेलते समय युवक को तमंचे से मारी गोली, घटना को अंजाम देकर फरार हुए हमलावर

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें “नगर को बना दिया अयोध्या”: रोशनी से जगमगाये रास्ते और चौबारे

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और सास जख्मी…

परिवहन विभाग करेगा सख्त कार्रवाई: बच्चों की जिंदगी पर मंडरा रहा खतरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़