25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा पर अखिलेश का तंज: बोले- जहां हो रहे उपचुनाव, नाम पूछकर हो रहा स्थानांतरण; कोलकाता की घटना पर दिया बयान
उत्तर प्रदेश

भाजपा पर अखिलेश का तंज: बोले- जहां हो रहे उपचुनाव, नाम पूछकर हो रहा स्थानांतरण; कोलकाता की घटना पर दिया बयान

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को लालगंज स्थित त्रिवेणी ट्रामा सिटी और मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पीटल का लोकार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं वहां पर नाम पूछकर ट्रांसफर किया जा रहा है। कोलकाता की घटना दर्दनाक लेकिन भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

भाजपा पर अखिलेश का तंज: बोले- जहां हो रहे उपचुनाव, नाम पूछकर हो रहा स्थानांतरण; कोलकाता की घटना पर दिया बयान

निजी कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बंगाल में जो घटना हुई है वह दर्दनाक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। लेकिन, भाजपा को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। क्या उप्र में बेटियां सुरक्षित हैं। देश के आंकड़े निकलवाएं तो सबसे ज्यादा बेटियों के साथ घटनाएं उप्र में हुई है। यह हम नहीं कहते बल्कि सरकारी आंकड़े कहते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पन्ना पलटिए जब उप्र में सपा की सरकार थी तो भाजपा ने डॉक्टरों के साथ मिलकर माहौल को खराब करने का कार्य किया था। बीजेपी ने उप्र से लेकर पूरे देश का माहौल खराब करने का कार्य किया है। जब पीडीए और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो इसे सुधारा जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी विधानसभा चुनाव : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद भाजपा विधायक बृजेश कुमार का इस्तीफा, सरकार पर लगाए थे गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

बांदा में किसानों के खेत में लगी भीषण आग, कई बीघा धान की फसल जलकर हुई राख

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का मंत्री ‘नंदी’ पर ‘फूटा गुस्सा’: कहा- ‘सौ-सौ चूहे खाय बिल्ली हज को चली’ !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बिजली अधिकारियों को डपटा : आपूर्ति दुरुस्त रखने के निर्देश

City News Uttar Pradesh

शजर योजना में 3.60 करोड़ का हुआ बड़ा खेल: रोजगार की आड़ में अफसरों का भ्रष्टाचार

City News Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव नमामि गंगे: समीक्षा में अधिकारियों पर जमकर बरसे

ब्रेकिंग न्यूज़