- शरद मिश्रा
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल का प्रयास सफल हुआ। मुरवल में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लग जानें से किसानों के चेहरों पर खुशी की बहारें सी आ गई।

आपको बता दें की मुरवल विद्युत उप केंद्र में लो वोल्टेज की समस्या से विजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई थी। किसानों की खेती किसानी पर भी सही वोल्टेज न मिलने से विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। किसानों नें जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल से मिलकर समस्या बताई थी।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें इस संदर्भ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से वार्ता की थी। समस्या का निदान हो गया। इसी क्रम में शनिवार को मुरवल पावर हाउस में क्षमता वृद्धि करते हुए 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें विधिवत पूजा अर्चना कर इसका शुभारम्भ कराया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
