22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय
उत्तर प्रदेश

बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय

– विनोद मिश्रा

बांदा। नजूल की जमीनों को लेकर प्रदेश का सियासी माहौल के साथ बांदा भी गर्म है। दरअसल नजूल की जमीनों को माफिया से बचाने के लिए शासन सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिला प्रशासन से नजूल की जमीनों का रिकार्ड मांगा गया है।इसमें बांदा भी है ! सूत्रों के मुताबिक जिले की नगर पालिकाओं से तो ढाई दशक पहले से नजूल के पुराने रिकार्ड गायब हैं ! कुछ नगर पंचायतों के भी यही हाल हैं ! फाइलें नहीं मिल रही हैं। जमीन के मूल आवंटी का पता नहीं चल रहा है ! फाइलें गायब करने का ये खेल संगठित रूप से किया गया? फिलहाल अधिकारी जमीनों का ब्योरा जुटाने में लगे हैं।

बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय

नजूल की जमीनों के संदर्भ में पहली बार लाए गए प्रस्तावित नजूल एक्ट में आम लोगों की सुविधा और हितों की रक्षा का प्रावधान है। जमीन को कब्जे से बचाने के लिए फ्री होल्ड का प्रावधान ही खत्म कर दिया गया है। एक्ट भले ही विधान परिषद में अटक गया हो, लेकिन शासन नजूल की जमीनों का रिकार्ड तैयार कर रहा है।

बांदा से नजूल रिकार्ड मागंने पर खलबली: जमीनें माफिया से बचाने को शासन सक्रिय

बांदा सहित उन सभी जिलों से नजूल की जमीनों का ब्योरा मांगा गया है, जहां ये मौजूद हैं। इनका संपूर्ण डाटा प्रशासन के लिए गले की फांस बन गया है, क्योंकि नजूल को लेकर अंग्रेजों द्वारा बनाया गया गवर्नमेंट ग्रांड एक्ट 1895 में लाया गया था। तब से लेकर वर्तमान तक यानी 128 वर्ष का नजूल रजिस्टर और विवरण ही उपलब्ध नहीं है। शासन के सूत्रों के मुताबिक बड़ी संख्या में नजूल रजिस्टर जानबूझकर गायब करा दिए गए ताकि रिकार्ड ही न मिले। अभी तक जिला प्रशासन को 30 फीसदी रिकार्ड भी नहीं मिले हैं। ऐसे में हर जमीन की भौगोलिक स्थिति के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

एक्शन में योगी सरकार : 29 मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं महानिदेशालय

यूपी राज्यसभा चुनाव: भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार जीते, दो सीटों पर सपा प्रत्याशी विजयी

City News Uttar Pradesh

पुलिस का सख्त कदम: बैंक सुरक्षा पर पुलिस का फोकस, संदिग्धों पर कड़ी निगरानी

City News Uttar Pradesh

बांदा : बेटी की करनी थी शादी , घर में लगी आग से गृहस्थी संग नकदी खाक, एक चिंगारी ने पलभर में सपने कर दिये खाक

बांदा कमिश्नर दंग: कोरोना संक्रमितों से की बात तो खुली व्यवस्था की पोल …

ब्रेकिंग न्यूज़