25.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : डबल मर्डर का खुलासा, झूठी शान की खातिर पिटाई कर प्रेमी युगल को जिंदा पेड़ से लटकाया…

 

बरेली : प्रेमी युगल तड़प रहे थे, रो रहे थे और रहम की भीख मांग रहे थे। लेकिन, फिर भी परिवार वालों को उन पर तरस नहीं आया और झूठी शान की खातिर पिता, चाचा और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार दिया. ये दिलदहला देने वाली वारदात यूपी के बरेली से सामने आई है।

– पेड़ से लटके हुए मिले थे शव

दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में दो दिन पहले पेड़ से लटके हुए प्रेमी युगल के शव मिले थे. मौके पर पहुंची पुलिस को पहली नजर में ही पता चल गया था की ये डबल मर्डर है. पुलिस ने छानबीन शुरू की और 24 घंटे के अंदर ही हत्या में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मृतक लड़की के चाचा तोताराम का कहना है की उनकी भतीजी खेत में अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थित में थी।


– जिंदा पेड़ से लटका दिया

तोताराम का कहना है कि जैसे ही उसने ये नजारा देखा तो उसे बर्दाश्त नहीं हुआ उसने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों को बेरहमी से पीटा, उनका गला दबाया, इस दौरान प्रेमी युगल रहम की भीख मांगता रहा, तड़पता रहा लेकिन किसी को भी दोनों पर दया नहीं आई.।आरोपियों ने दोनों को जिंदा ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।

– 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पूरे मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है की दो दिन पहले युवक और युवती के शव पेड़ से लटके हुए मिले थे। जांच के दौरान दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। लड़की के घरवालों ने ही दोनों की हत्या की है। पुलिस ने लड़की पिता, भाई, चाचा, चचेरे भाई समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नवरात्र पर नवेली बुंदेली कन्या कार्यक्रम की डीएम नें मचा रखी है धूम : हो रही है सराहना

मां के साथ सो रही नाबालिग को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप: खंडहर में ले जाकर की हैवानियत

City News Uttar Pradesh

मांस की अवैध दुकानों के खिलाफ विहिप का विरोध प्रदर्शन : सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश

बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज सुखराम सिंह बने इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची गर्भवती, आशा बहू ने कराया गर्भपात, एक गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़