31.1 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से मांगा जवाब : यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती का है मामला
उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से मांगा जवाब : यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती का है मामला

  • ब्यूरो रिपोर्ट

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी पुलिस द्वारा गोपनीय पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती किए जाने का पत्र पहले जारी करने और फिर वापस लेने पर सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अग्निवीर की तरह यूपी पुलिस में भी भर्ती करना चाहती है। उन्हें इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के स्तर पर आउटसोर्सिंग के जरिये भर्तियों पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजा गया था जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लाकर हमारी सेना और युवाओं का भविष्य दोनों कमजोर किया। अब यूपी पुलिस में यही खेल करने का प्रयास चल रहा है।

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से मांगा जवाब : यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती का है मामला
Priyanka Gandhi sought an answer from the Yogi government: The matter is about recruitment through outsourcing in the UP Police

भाजपा की सरकारें देश की हर एक संस्था को बेहतर बनाने की जगह उन्हें कमजोर करने का काम कर रही हैं। दूसरी ओर प्रदेश पुलिस की तरफ से जो सफाई पेश की गई है, वह समझ से परे है। एक के बाद एक पेपर लीक, अग्निवीर, लाखों खाली पद और अब पुलिस भर्ती में आउटसोर्सिंग की खबरों से प्रदेश के करोड़ों युवा आक्रोशित हैं। भाजपा को सामने आकर इस बारे में स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वहीं, यूपी के डीजीपी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा कि यह पत्र गलती से जारी हो गया था जिसे वापस ले लिया गया है। ऐसा कोई प्रस्ताव शासन या डीजीपी मुख्यालय स्तर पर विचाराधीन नहीं है। वहीं, एडीजी स्थापना संजय सिंघल का कहना है कि यह लिपिकीय त्रुटि का मामला प्रतीत होता है। पुलिस में लिपिकीय संवर्ग में सीधी भर्ती होती है। फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा से लापता छात्र नरसिंहपुर रेलवे ट्रैक पर मिला, अस्पताल में हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

भाजपा की किसान चौपाल : सरकार किसान को कर रही खुशहाल …

City News Uttar Pradesh

सपा प्रदेश सचिव कश्यप नें ‘भाजपा सरकार’ का किया पोस्टमार्टम: कहा- हर मोर्चे पर विफल है सरकार !

City News Uttar Pradesh Desk

स्कूलों के सौ मीटर दायरे में नहीं बिके नशे का सामान: बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का निर्देश

कमाई अच्छी हो इसके लिये जैविक धान की रोपाई शुरू

आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़