28 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बीएड : सात तक अंतिम सेमेस्टर परिणाम आने पर ही 10 जुलाई से शुरू हो पाएगी काउंसलिंग
उत्तर प्रदेश

बीएड : सात तक अंतिम सेमेस्टर परिणाम आने पर ही 10 जुलाई से शुरू हो पाएगी काउंसलिंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार बीएड में प्रवेश के लिए 10 जुलाई से काउंसलिंग शुरू की जानी है। लेकिन, सभी विश्वविद्यालयों की ओर से सात जुलाई तक स्नातक कक्षाओं के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित किए जाने पर ही तय तिथि पर काउंसलिंग शुरू हो पाएगी। अन्यथा की स्थिति में पिछले साल की तरह से इस बार भी काउंसलिंग की तिथि बढ़ानी पड़ जाएगी।

बीएड : सात तक अंतिम सेमेस्टर परिणाम आने पर ही 10 जुलाई से शुरू हो पाएगी काउंसलिंग
B.Ed: Counseling will start from July 10 only if the final semester results are out by 7th

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को राज्य स्तरीय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेश के 1.93 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा प्रदेश के 51 जिलों में बनाए गए 470 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की 30 जून से पहले परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया गया है। सोमवार से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच भी शुरू कर दी गई है। 10 जुलाई से बीएड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी।

बीएड : सात तक अंतिम सेमेस्टर परिणाम आने पर ही 10 जुलाई से शुरू हो पाएगी काउंसलिंग
B.Ed: Counseling will start from July 10 only if the final semester results are out by 7th

लेकिन, इस तिथि पर काउंसलिंग शुरू होने पर संशय बना हुआ है। ज्यादातर विश्वविद्यालयों की ओर से स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का अभी रिजल्ट ही घोषित नहीं किया गया है। यहां तक कि कई विश्वविद्यालयों में तो अभी परीक्षा ही नहीं हुई है। जबकि, काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अंतिम वर्ष की मार्क्सशीट का होना जरूरी होता है। ऐसे में काउंसलिंग की तिथि को बढ़ाना पड़ सकता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का प्रयास: बांदा सदर विधान सभा में सडकों का बिछेगा जाल

ईद मिलादुनबी पर निकला जुलूस : राष्ट्र प्रेम और भाई चारा की पेश हुई मिसाल

City News Uttar Pradesh

यूपी का अनोखा विधायक प्रकाश द्विवेदी : जनमन में है गजब की प्रसन्नशनीय छवि

प्रशासन बेखबर : अन्ना जानवरों और बिजली समस्या से परेशान किसानों का आमरण अनशन

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस नें इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभ एवं नरेंद्र देव को किया याद: दी श्रंद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत : जंगल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, पास में मिला सामान देख पुलिस भी हैरान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़