City News Uttar Pradesh
प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी
उत्तर प्रदेशराजनीति

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

अमेठी सिटी। अमेठी की सियासत में एक बड़ा बदलाव दिखा। मंगलवार का दिन कांग्रेस के लिए मंगलमय रहा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना का परिणाम शाम सात बजे जारी हुआ। गांधी परिवार के करीबी कांग्रेस के किशोरीलाल शर्मा ने 5.39 लाख वोट पाकर एक लाख 67 हजार 196 मतों के अंतर से भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी को हराया। भाजपा को सिर्फ 3.72 लाख वोट ही मिले। इसके साथ ही कांग्रेस ने वर्ष 2019 में गंवाने वाली अमेठी सीट को वापस अपनी झोली में डाल लिया।

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी
Union Minister Smriti lost the prestige bet: Congress’s Kishori Lal snatched Amethi from Smriti

केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की पराजय के साथ भाजपा के सियासी दिग्गज भी अपनी प्रतिष्ठा नहीं बचा सके। अमेठी संसदीय सीट की पांचों विधानसभाओं में भाजपा को शिकस्त खानी पड़ी। इसके पीछे कई कारण है, जिसने भाजपा के साधे हुए समीकरण को बिगाड़कर रख दिया। भले ही गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया हो लेकिन, वह मतदाताओं का मूड नहीं बदल सके। मुख्यमंत्री से लेकर अन्य नेताओं ने सभा की लेकिन, नतीजा ठीक उलट रहा।

प्रतिष्ठा का दांव हार गई केंद्रीय मंत्री स्मृति: कांग्रेस के किशोरी लाल ने स्मृति से छीनी अमेठी
Union Minister Smriti lost the prestige bet: Congress’s Kishori Lal snatched Amethi from Smriti

अमेठी संसदीय सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मंगलवार को हुई मतगणना का रुझान पहले चरण से कांग्रेस के पक्ष में दिखा। शुरुआत से कांग्रेस की जो बढ़त बनी, वह अंत तक कायम रही। उसने उसे जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। शाम सात बजे डीएम निशा अनंत ने प्रेक्षकों की मौजूदगी में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीवारी नृत्य कला बुंदेलखंड की आन, बान, शान : विधायक प्रकाश

City News Uttar Pradesh

लखनऊ में 1000 करोड़ रुपये से एआई हब बनाएगी सिफी, विश्व आर्थिक मंच पर यूपी को मिले कई प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत ने बांटी ‘रोशनी’: दर्द भरी ‘आंखों’ को मिला सहारा

City News Uttar Pradesh

आतंकवाद के खिलाफ बांदा की हुंकार: कैंडल मार्च में उमड़ा जनसैलाब, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

डेंगू का दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा प्रकोप : बांदा का स्वास्थ्य विभाग लाचार, राम भरोसे हो रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

अटल की पुण्यतिथि पर भाजपा का नमन: आदर्शों को अपनाने का ‘संकल्प’

ब्रेकिंग न्यूज़