32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी के बुंदेलखंड में जमकर दौड़ी साइकिल: इंडिया गठबंधन ने भाजपा की रोक दी हैट्रिक
उत्तर प्रदेश

यूपी के बुंदेलखंड में जमकर दौड़ी साइकिल: इंडिया गठबंधन ने भाजपा की रोक दी हैट्रिक

– विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी के “बुंदेलखंड में भाजपा की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी”। लोकसभा चुनाव में यहां के परिणाम से “राजनीतिक आश्चर्य का माहौल छा गया” है। बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी और जालौन-गरौंठा-भोगनीपुर संसदीय सीट पर “भाजपा को हार का सामना करना पड़ा”। इंडिया गठबंधन ने भाजपा के “दस वर्ष पुराने गढ़ को ध्वस्त कर भाजपा के मंसूबों पर पानी फेर” दिया।

यूपी के बुंदेलखंड में जमकर दौड़ी साइकिल: इंडिया गठबंधन ने भाजपा की रोक दी हैट्रिक
The cycle ran fiercely in Bundelkhand of UP: India alliance stopped BJP’s hat-trick.

बांदा-चित्रकूट सीट के “परिदृश्य में झांके” तो 2014 में भाजपा से भैरो प्रसाद चुनाव जीते थे। इसके बाद 2019 में बसपा से आए आर.के सिंह पटेल को टिकट दिया तो उन्होंने भी सपा के श्यामाचरण को हराकर भाजपा को जीत दिलाई। इस बार भाजपा जीतती तो हैट्रिक लगाती। परन्तु सपा की उम्मीदवार व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने उन्हें 71055 वोट से शिकस्त दे दी।

यूपी के बुंदेलखंड में जमकर दौड़ी साइकिल: इंडिया गठबंधन ने भाजपा की रोक दी हैट्रिक
The cycle ran fiercely in Bundelkhand of UP: India alliance stopped BJP’s hat-trick.

इसी तरह हमीरपुर-महोबा सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 2014 व 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर इस बार हैट्रिक पर थे, यहां भी उन्हें गठबंधन से सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह ने 2630 मतों से हारा दिया। जालौन सीट पर केंद्रीय मंत्री भानुप्रताप भी हैट्रिक के दौड़ पर थे। सपा के नारायण दास अहिरवार ने उन्हें 53898 वोटों से मात दी। इस तरह “भाजपा की जीत की तमन्नायें” दिल में ही “घुट” कर रह गयी ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डकैती का ‘अड्डा’ बना क्योटरा ‘पेट्रोल पंप’ ! दर्जनों गाड़ियों के ‘इंजन’ हुए सीज, नींद में प्रशासन !

City News Uttar Pradesh Desk

अग्नि सुरक्षा मानकों पर विशेष बैठक: भवन निर्माण से पहले एनओसी अनिवार्य

City News Uttar Pradesh

बांदा : सीआरपीएफ जवान के घर से नकदी व जेवरात ले गए चोर, तीन बक्सों का ताला तोड़ पार किया माल …

बांदा में गर्मी ने किया सिस्‍टम फेल: हर तरफ हो रही बिजली फाल्ट

बड़ा हादसा : झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन की दर्दनाक मौत, मरने वाले थे दो सगे भाई

Banda : मनरेगा है उदास, नहीं हो पा रहा श्रमिकों का उद्धार …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़