24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
झांसी-बांदा-झांसी मेमू ट्रेन 30 जून तक हो गई निरस्त
उत्तर प्रदेश

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां

  • विनोद मिश्रा

बांदा। झांसी रेल मंडल ने 32 स्टेशनों पर जनरल टिकट बेचने के लिए टिकट काउंटर निजी हाथों में हाल में दिये थे और अब रेलवे यात्री सुविधा के लिए चलाई जाने वालीं स्टेशन की पूछताछ खिड़कियों को भी निजी कंपनियों को सौंपने की तैयारी में है। रेलवे ने 18 स्टेशनों की पूछताछ खिड़की से रेलकर्मियों को हटाकर अब यहां प्राइवेट लोगों को लगाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। जिसमें बांदा सहित मंडल के प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां
24 inquiry windows of 18 railway stations including Banda will go into private hands.

रेलवे बोर्ड ने बीते साल सभी जोन को निर्देश जारी किए थे कि रेलवे में होने वाले खर्चों में कटौती की जाए। इसके बाद बीएसएनएल के लैंडलाइन फोन, इंटरनेट केबल, सफाई कर्मियों के पद, महाप्रबंधकों के आलीशान निरीक्षण, आरपीएफ अधिकारियों की आवभगत सहित कई खर्च में कटौती की गई। इसके बाद छाेटे स्टेशनों से जनरल टिकट बांटने वाले कर्मियों को भी हटाया गया। इन स्टेशनों को कमीशन एजेंटों को दिया जा रहा है। अब झांसी मंडल ने अपने 18 महत्वपूर्ण स्टेशनों की 24 यात्री पूछताछ खिड़की पर प्राइवेट व्यक्ति को बैठाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें तीन साल के लिए निजी फर्म को रेलवे नें पूछताछ खिड़की चलाने का ठेका छह करोड़ में दे रही है।

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां
24 inquiry windows of 18 railway stations including Banda will go into private hands.

इन स्टेशनों में बांदा  चित्रकूट, महोबा, झांसी ग्वालियर, मुरैना, डबरा, दतिया, भिंड, उरई, ललितपुर, पुखरायां, खजुराहो, ओरछा, हरपालपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और घाटमपुर स्टेशन हैं।यह ठेका तीन साल का होगा ठेका, कर्मचारी को मिलेगा न्यूनतम वेतन मिलेगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ा गिरोह: पाकिस्तान-नेपाल तक फैला नकली करेंसी का जाल, पांच बैंक मैनेजरों पर दर्ज हुआ मुकदमा

जल शक्ति मंत्री रामकेश बाढ़ पूर्व बचाव तैयारी की किया समीक्षा: दिये यथोचित निर्देश

पौध रोपण में खेला के लिये पिच हो गई तैयार ? हरीतिमा के आंकड़े फिर खिल-खिलायेंगें !

City News Uttar Pradesh

सावधानी हटने से दुर्घटना, बस खाई में पलटी: चालक -परिचालक सहित दस घायल

City News Uttar Pradesh

ओला वृष्टि से भारी तबाही, सर्वे में प्रशानिक सूरदासों को नजर नहीं आई ?

City News Uttar Pradesh

बांदा -चित्रकूट के आयुर्वेद चिकित्सालय बदहाल: नहीं हैं डाक्टर एवं दवा, कैसे हो इलाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़