31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
किसानों के लिये खुशी : अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद बनेगा लाल कठिया गेहूं
उत्तर प्रदेश

किसानों के लिये खुशी : अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद बनेगा लाल कठिया गेहूं

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में पैदा होने वाला लाल कठिया गेहूं अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद होगा। साथ ही इसकी अच्छी पैदावार से किसान मालामाल होंगे। कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने बुंदेलखंड के लाल कठिया गेहूं को लेकर शोध शुरू किया है। इसमें सीरिया और भारतीय लाल कठिया गेहूं की क्रॉस ब्रीडिंग कराई गई है।

किसानों के लिये खुशी : अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद बनेगा लाल कठिया गेहूं
Happiness for farmers: Now Red Kathiya wheat will become more nutritious and healthy

वैज्ञानिकों का मानना है कि इस शोध के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। इसके बाद बुंदेलखंड में लाल कठिया गेहूं के उत्पादन में इजाफा होगा। लाल कठिया गेहूं मधुमेह, हृदय रोगियों और बच्चों की सेहत के लिए मुफीद माना जाता है। बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, झांसी और ललितपुर समेत कई जिलों में इसका उत्पादन होता है। लाल कठिया गेहूं को ज्यादा पौष्टिक बनाने और पैदावार बढ़ाने के लिए केंद्रीय कृषि विवि के वैज्ञानिकों ने शोध शुरू किया है।

किसानों के लिये खुशी : अब ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद बनेगा लाल कठिया गेहूं
Happiness for farmers: Now Red Kathiya wheat will become more nutritious and healthy

विवि ने सीरिया के संगठन इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर इन द ड्राई एरिया (इकार्डा) से सीरियाई प्रजाति के लाल कठिया गेहूं का जर्म प्लाज्मा लेकर उसे कृषि विश्वविद्यालय के कृषि फार्म में देसी प्रजाति के लाल कठिया गेहूं से क्रॉस कराया है। इसे कृषि वैज्ञानिक बुंदेलखंड की जलवायु के अनुसार विकसित कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि लाल कठिया गेहूं को ज्यादा पौष्टिक बनाने और उत्पादन के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। जल्द इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में कृष्ण जन्मोत्सव आंसुओं में डूबा: कान्हा फिर लो अवतार, बढ़ गया पाप !

City News Uttar Pradesh Desk

कप्तान पलाश बंसल की ‘पारखी आंखों’ का जवाब नहीं: ‘भांप’ गये ‘बांदा मीडिया’ की ‘जीवन रेखा’ ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा ने सातवें चरण के लिए तैयार किया मेगा प्लान: पूर्वांचल की सीटों पर बनाई खास रणनीति

City News Uttar Pradesh

फेसबुक पर हुआ प्यार तो प्रेमी को तलाशते हुए बांदा पहुंची प्रेमिका, नहीं मिलने पर पहुंच गई थाने …

अतिक्रमण हटाओ अभियान में हल्का गुस्सा : छह हजार रुपया जुर्माना वसूला

City News Uttar Pradesh

चंद्रशेखर आजाद का बांदा में बड़ा बयान: बोले- भाजपा विधायक को जूतों से पीटना चाहिए, मायावती का अपमान नहीं सहेंगे

ब्रेकिंग न्यूज़