City News Uttar Pradesh
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तिंदवारी कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर महिला के साथ दुष्कर्म व छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायायल में वाद प्रस्तुत कर बताया कि पहली अक्तूबर की रात वह अपने घर के आंगन में टीन शेड के नीचे दुधमुंहे बच्चे के साथ सोई थी।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
Attempt to rape a woman after entering the house, report filed on court orders

रात ढाई बजे करीब गांव का सुलखान सिंह उसके घर के पीछे की बाउंड्री से कूदकर अंदर आया। उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध किया तो उसके पति, जेठ व सास आ गईं। मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया। जेठ ने पुलिस को फोन करके बुलाया और आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

महिला का आरोप है कि थाने में आरोपी को दिन भर बैठाए रखा। पुलिस ने उससे हस्ताक्षर कराकर उसे घर भेज दिया। बाद में पुलिस ने बिना रिपोर्ट लिखे आरोपी को थाने से छोड़ दिया। तब से वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में टिकटार्थियों की दीपावली किसका किसको करेगी “प्रकाश और निराश” ! …

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

शादी कार्यक्रम पर दबंगों का कहर : दूल्हा और दुल्हन पक्ष के साथ मारपीट कर लूट !

City News Uttar Pradesh

अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित नें जो कहा वह कर “दिखाया” : नवरात्र की पूर्व संध्या पर कराई सफाई

City News Uttar Pradesh

हैवानियत की हदें पार : गर्भवती महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पांच माह की गर्भवती ने मृत बच्चे को दिया जन्म …

City News Uttar Pradesh

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत : पांच ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज, दहेज का भी लगाया आरोप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़