City News Uttar Pradesh
बांदा में जन्माष्टमी पर दर्दनाक हादसा:केन नदी में डूबे पांच बच्चे डूबे : सभी की मौत
Other

बांदा में रक्षा बंधन पर दर्दनाक हादसा: केन नदी में डूबे पांच बच्चे डूबे, सभी की मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में पैलानी थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। पांच बच्चे नदी में डूब गए। सभी की मौत हो गई। एक बच्चे का शव काफी देर बाद नदी से निकला जा सका। घटना से कोहराम मच गया है। गुरगवां गांव के पास केन नदी में पांच बच्चे नहा रहे थे। कुछ देर में सभी बच्चे अचानक डूबने लगे। मौके पर चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। इस दौरान पहले चार बच्चे निकाल लिए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शुरू में एक बालक का पता नहीं चल सका। बाद में उसका शव मिल गया।

बांदा में जन्माष्टमी पर दर्दनाक हादसा:केन नदी में डूबे पांच बच्चे डूबे : सभी की मौत
Tragic accident on Janmashtami in Banda: Five children drowned in Ken river: All died

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के पास ही रहने वाले विवेक उर्फ कन्नू पुत्र राम शरण अपने साथियों सूर्यांश, लवलेश, विजय, लक्ष्मी के साथ केन नदी में नहाने गई थीं। अचानक बहाव तेज होने पर बच्चे संभल नहीं पाए। बच्चे बचने के लिए किनारे आने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह खुद को डूबने से बचा नहीं सके।


उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंच गए और फिर उनको बचाने का प्रयास किया। चार बच्चों को तो नदी से मशक्कत के बाद निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्चा अभी ढूंढा नहीं जा सका है। वहीं, जो बच्चे रेस्क्यू कर निकाल लिए गए हैं, उन्हें जिला अस्पताल बांदा भेजा गया जहां उनकी मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मचा है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बच्चों के नाम राखी (18)पुत्री रामकृपाल,सुर्यान्स (5)पुत्र लवलेस, विजय लक्ष्मी (14) पुत्री राम विशाल एवं पुष्पेन्द्र(8)पुत्र दिनेश व एक अन्य हैं। घटनास्थल पर एसडीएम पैलानी शशि भूषण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी सहित समूचे थाना क्षेत्र का फोर्स मौके पर पहुंच रेस्क्यू शुरू करवाया

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लोकसभा चुनाव : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दावा, कहा- सवाल सीट का नहीं जीत का है

City News Uttar Pradesh

नव दुर्गा महोत्सव तैयारी : आस्था पर भारी पड़ रही महंगाई

अस्पताल हो रहे हैं हाउस फुल नहीं थम रहा बुखार औऱ डेंगू का प्रकोप

चुनाव में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, कहा- यूपी को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाएंगे योगी आदित्यनाथ

Banda : जिला न्यायालय के तीन न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी निकले कोरोना संक्रमित, एक मई तक कोर्ट बंद …

एडीएम वित्त का फरमान : करों की वसूली में जमकर करें कड़ाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़