City News Uttar Pradesh
विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !
उत्तर प्रदेश

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल आज गुस्से से उबाल में रहा। नारेबाजी के बीच इस्लामिक जेहादियों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। विहिप एवं बजरंग दल की पुतला दहन एवं हुंकार का कारण यह था कि, हरियाणा के नूह मेवात में विहिप द्वारा आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा में इस्लामिक जिहादियों द्वारा की गई हिंसा है। इसके चलते बांदा का यह संगठन संकटमोचन मन्दिर प्रांगण में एकत्र हुये। अशोक लाट चौराहे तक धार्मिक नारे “कावड़ यात्रियों का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान”, इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय लगाते हुए मार्च निकाला। पुतला फूंका।

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !
VHP burnt the effigy of Islamic Jihad: Haryana government warned!

इस दौरान बजरंग दल के पूर्व प्रान्त सुरक्षा प्रमुख प्रभाकर चन्देल के कहा कि हरियाणा सरकार भी उत्तर प्रदेश सरकार की तरह इन जिहादियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करें अन्यथा की स्थिति में संगठन सड़को पर उतरने के लिये बाध्य होगा।
विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया की नूह में जिस प्रकार जिहादियों द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई उसका हम कड़ा विरोध करते है। हरियाणा सरकार से मांग है कि पूरे मेवात के काबिंग कराकर जिहादियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करें मारे गये कार्यकर्ताओं के परिवार को एक करोड़ रुपये की धनराशि दी जाये। इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसकी भी चिन्ता की जाये।

विहिप ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला: हरियाणा सरकार को दी चेतावनी !
VHP burnt the effigy of Islamic Jihad: Haryana government warned!

बजरंग दल जिला संयोजक केपी प्रजापति नें कहा कि अब समय आ गया है हिन्दू समाज संगठित होकर इनका मुकाबला करे।
इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग सह संयोजक महेंद्र धुरिया शम्भू, विभाग बलोपासना प्रमुख अंकित पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी, जिला मंत्री दीपू दीक्षित, जिला संगठन मंत्री विवेक खरे, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश चौरसिया, जिला गोरक्षा प्रमुख अनिल बजरंगी आदि संगठन के लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने चौड़ीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण: परखी गुणवत्ता

City News Uttar Pradesh

लूटकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया: गैंग के आतंक पर लगा ब्रेक

अशोक सिंह गौर खफा: पैलानी में क्यों नहीं बना डाक बंगला, फाइल में ‘सो’ रहा स्वीकृत गेस्ट हाउस !

सुहाग के लिए पत्नी मायके में रख रही थी तीज व्रत, इधर नाराज पति ने उठाया आत्मघाती कदम

ड्रोन कैमरे की निगरानी में बकरीद की हुई नमाज : मुल्क की खुशहाली के लिये मांगी दुआ

ईद की ‘नमाज’ में गूंजा ‘अमन’ का पैगाम: विश्व शांति की ‘दुआ’

ब्रेकिंग न्यूज़