26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त
उत्तर प्रदेश

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यमुना नदी किनारे अज्ञात युवती का शव ग्रामीणों ने पानी में उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि शव तीन दिन पुराना है। जसपुरा थाना क्षेत्र के मवई घाट स्थित यमुना नदी के किनारे सोमवार की शाम अज्ञात युवती का शव पानी में उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त
Dead body of girl found floating in Yamuna river: could not be identified

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना था कि उसकी हत्या करने के बाद शव को पानी में फेंक दिया गया है। मृतका जींस और टीशर्ट पहने हुए थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि शव कहीं से बहकर आ गया है और नदी किनारे लग गया है। शव की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

न्यायालय नें दुर्घटना में चोटों पर 12 लाख 15 हजार से अधिक भुगतान के दिये आदेश

City News Uttar Pradesh

सांसद वरुण गांधी योगी सरकार के मंत्री पर जमकर बरसे, भाजपा पर लगाया भ्रष्ट नेताओं का संरक्षण देने का आरोप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया की सदर विधान सभा की सड़कें दमकेगी और चमकेगी

पूर्व विधायक दलजीत की ‘नेत्र ज्योति’ सेवा की फहर रही ‘पताका’ : आंखों ‘चमक’ !

जल जीवन मिशन को मिलेगी तेज रफ्तार : रामकेश निषाद

Banda : डीएम साहब से गुहार, पानी संकट से है, हाहाकार !…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़