City News Uttar Pradesh
बड़ी दिलचस्प है बांदा के नए एसपी अंकुर अग्रवाल व जीवन साथी वृंदा शुक्ला की प्रेम कहानी
उत्तर प्रदेश

बड़ी दिलचस्प है बांदा के नए एसपी अंकुर अग्रवाल व जीवन साथी वृंदा शुक्ला की प्रेम कहानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नये कप्तान अब अंकुर अग्रवाल होंगे। इनकी पत्नी वृंदा शुक्ला चित्रकूट जिले की एसपी हैं। हरियाणा के अंबाला शहर के सीपी अग्रवाल के घर 24 दिसम्बर 1988 को अंकुर अग्रवाल का जन्म हुआ। इन्होंने राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। ये मथुरा में एसीपी एवं नई कमिश्नरी प्रणाली अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर भी सेवायें दे चुके हैं। चंदौली में एसपी के पद से बांदा तबादला हुआ।

बड़ी दिलचस्प है बांदा के नए एसपी अंकुर अग्रवाल व जीवन साथी वृंदा शुक्ला की प्रेम कहानी
The love story of Banda’s new SP Ankur Aggarwal and life partner Vrinda Shukla is very interesting.

इनके जीवन वृतांत में झांके तो अंकुर अग्रवाल की शादी उनकी बचपन की दोस्त व आईपीएस अफसर वृंदा शुक्ला के साथ हुयी।यह दोनों हरियाणा के अंबाला के मूल निवासी हैं। उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी के रूप में पोस्ट के लिहाज से वृंदा शुक्ला अपने पति अंकुर अग्रवाल से सीनियर हैं।

add
इन दोनों ने अंबाला के जीसस एंड मेरी स्कूल से 10वीं तक साथ पढ़ाई की है। इसके बाद अंकुर जहां बिट्स पिलानी से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए राजस्थान चले गए तो वहीं वृंदा अर्थशास्त्र की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं।
पढ़ाई पूरी करने के बाद वृंदा अमेरिका में तो अंकुर बंगलूरू में नौकरी करने लगे और बाद में वह भी अमेरिका चले गए। अमेरिका में ही दोनों सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगे। वृंदा ने 2014 में अपने दूसरे प्रयास में सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। अंकुर इसके दो साल बाद पहले ही प्रयास में 2016 में आईपीएस बने।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मैरिज हाल संचालक सहित आधा दर्जन पर दुष्कर्म व अपहरण की रिपोर्ट हुई दर्ज

City News Uttar Pradesh

भाजपा की ऐतिहासिक नुक्कड़ सभा में सपा की खोल दी कलई ?

अधिवक्ता संघ के चुनाव : अंतिम दिन 21 पदों के लिए दाखिल हुए 24 नामांकन

City News Uttar Pradesh

फाइनेंस कंपनियों की ‘महाठगी’: जनता का करोड़ों डूबा, भुगतान पटल बंद, न्याय ‘अधर’ में

City News Uttar Pradesh

अवैध पार्किंग ने रोकी ‘रफ्तार’: चौराहों से ओवर ब्रिज तक जाम ही जाम, व्यवस्था ‘धड़ाम’

City News Uttar Pradesh

पहली बारिश ने खोली अयोध्या के विकास कार्यों की पोल: रामपथ से लेकर कई जगहों की धंसी सड़क, तीन अधिकारी सस्पेंड

ब्रेकिंग न्यूज़