City News Uttar Pradesh
बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क
उत्तर प्रदेश

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम के आदेश पर मादक पदार्थों की तस्करी में आरोपी मां-बेटी के खिलाफ कानून का सख्त कोड़ा चला है। आरोपी महिलाओं की लगभग 14.42 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी गई है।आरोपी महिला गिरोह बनाकर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थी।

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क
Big action: Police attached property worth 14 crore 42 lakhs of gangster woman

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले की रहने वाली शांति देवी, उसके पति रामराज यादव व पुत्री निशा यादव द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की गई 14 करोड़ 41 लाख 56 हजार 400 रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया गया। इसमें शांति देवी के दो प्लाट, एक मकान, स्टील गेट, चक्की, सोफा, अलमारी, फ्रिज, पंखा, टीवी, नल सबमर्सिबल कुल अनुमानित कीमत 13.08 करोड़ है।

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क
Big action: Police attached property worth 14 crore 42 lakhs of gangster woman

उसके पति रामराज के जमीन व मकान की कीमत लगभग 0.35 करोड़ व पुत्री निशा की जमीन और मकान व स्कूटी अनुमानित कीमत 0.99 करोड़ है। पुलिस के मुताबिक शांति देवी के खिलाफ वर्ष 2008, 2011, 2019, 2021, 2022 में बबेरू कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। शांति देवी बबेरू कोतवाली से हिस्ट्रीशीटर भी है। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट ने पहली जून को कुर्की के आदेश दिए थे।

बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर महिला की 14 करोड़ 42 लाख की संपत्ति पुलिस नें किया कुर्क
Big action: Police attached property worth 14 crore 42 lakhs of gangster woman

इसके तहत बुधवार को दोपहर 12 बजे के करीब यह कार्रवाई की गई है। विशेष बात यह भी रही कि जिस मकान की कुर्की की गई वह मकान प्रधानमंत्री आवास योजना से बने हैं। कुर्की कार्रवाई में एसडीएम रावेंद्र सिंह, सीओ बबेरू राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह, तहसीलदार अभिनव तिवारी, नगर पंचायत ईओ रामबदन यादव, लेखपाल और कानूनगो संग भारी पुलिस बल रहा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें सहकारिता चुनाव की बनाई रणनीति : सदस्यता अभियान पर जोर

एसपी अभिनंदन के निर्देश : समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी होगा सैनिक सेल …

विधायक प्रकाश नें लगाई गावों में जन चौपाल : देखें चल रहे विकास कार्य …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित ने लोहिया पुल क्षेत्र में संभाला मोर्चा: बोले- जनता की परेशानी नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

बीमारी से परेशान किसान ने दी जान, इलाज में खर्च हो चुके थे पांच लाख रुपये

City News Uttar Pradesh

यूपी : महिला सिपाही संग रंगरल‍ियां मनाना सीओ साहब को पड़ा भारी, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर अब सीओ से हो गए इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़